पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सर्दी, खांसी व बुखार कोरोना नहीं: डॉ. विजय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जनगणना अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक कर कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताए

सामुदायिक भवन में विकासखंड अंतर्गत जनगणना कर रहे अधिकारी कर्मचारियों की बैठक कर कोरोना बायरस से बचाव के तरीके बताए। ब्लॉक मेडीकल आफिसर डॉक्टर विजय जैन ने बताया कि कोरोना बायरस से सावधानी बरतने पर ही बचा जा सकता है।

आम तौर पर सर्दी, खासी, जुखाम, कोरोना की श्रेणी में नहीं आता है, पर जांच अवश्य कराएं। जैन ने बताया कि जनगणना अधिकारी कर्मचारियों को कोरोना बायरस के संबंध में बताया गया कि यह सम्पर्क से फैलता है, इसलिए भीड़भाड़ वाले इलाके में न जाएं, सम्पर्क करने से बचें, हाथ साबुन से धोएं, किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर तुरन्त सूचना दें। कोरोना बायरस को लेकर डॉक्टर एवं लैब टेक्नीशियन को प्रशिक्षित किया गया है और अस्पताल में एक इन्सूलैन्स कक्ष बनाया गया है। जिसमें समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं।

उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से अस्वस्थ जैसे बुखार, खासी होने पर सीधे डॉक्टर के पास जाकर चेकअप करवाएं। इसमें बिलंव न करें। जांच करवाने पता लग जाता है। कौन से कारण से बुखार या खासी जैसे हालात बन रहे हैं। इसमें जरा भी लापरवाही न बरतें।

जैन ने बताया कि तीन जनगणना अधिकारी कर्मचारियों को बचाव एवं सुरक्षा और अन्य जानकारियों से अवगत कराया गया। इस मौके पर तहसीलदार सतीश वर्मा, सीएमओ हरिमोहन चौबे मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...