पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tikamgarh News Mp News Commissioner Reviews Proposal Made To Lift Lifts For The Disabled In The Collectorate

आयुक्त ने की समीक्षा, कलेक्टोरेट में दिव्यांगों के लिए लिफ्ट लगवाने बनाया गया प्रस्ताव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नि:शक्त, दिव्यांग विभाग के आयुक्त संदीप रजक शुक्रवार को जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने कलेक्टोरेट में लिफ्ट लगवाने के लिए प्रस्ताव बनाना। उन्होंने दिव्यांग अधिनियम के प्रावधानों का पालन होने और स्थानों का निरीक्षण किया। साथ ही दिव्यांगों के लिए किए जा रहे निर्माणाधीन रैंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

आयुक्त रजक ने जिला जेल के सामने निर्माणाधीन जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पीआईयू के इंजीनियर एवं ठेकेदार को गुणवत्ता के संबंध में निर्देश दिए। साथ ही नीचे के फ्लोर और ऊपर के फ्लोर पर निर्मित कराए जा रहे शौचालय को दिव्यांगजनों की सुविधानुसार बनाने एवं सुधार करने को कहा। इसके बाद उन्होंने पीआईयू द्वारा ग्राम पंचायत अनंतपुरा में निर्मित कराए जा रहे शिक्षा विभाग के हाई स्कूल भवन के निर्माणाधीन भवन का स्थलों का अवलोकन किया। भवन में रैंप की व्यवस्था एवं गुणवत्ता पर संतुष्टि जताई। उन्होंने कहा कि जो निर्माण कराया जा रहा है। उसमें रैंप की व्यवस्था जरूर कराएं। इसके साथ पुनर्वास केंद्र से दिव्यांगों को मिलने वाली सामग्री को लेकर अधिकारियों से चर्चा की।

संवेदना पार्क के उपयोगिता की जानकारी ली: जिला अस्पताल परिसर में नगर पालिका द्वारा निर्मित एवं संचालित संवेदना (दिव्यांग) पार्क का अवलोकन किया। साथ ही संवेदना पार्क की उपयोगिता तथा दिव्यांगजनों द्वारा जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशीलता से कराए जा रहे कार्याें की सराहना की। इस दौरान उन्होंने डीडीआरसी में संचालित ई-लाईब्रेरी का अवलोकन किया। साथ ही डीडीआरसी स्टॉफ द्वारा संचालित गतिविधियों को और बेहतर ढंग से करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के आरके पस्तोर से जानकारी ली।

आयुक्त ने विभागीय याेजना की समीक्षा की

इसके बाद आयुक्त रजक ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा भी की गई। जिसमें कर्मचारियों से योजना संबंधित जानकारी ली। साथ ही उन्होंने दिव्यांगों की सुविधा के लिए कलेक्टोरेट में सिपडा योजनातंर्गत लिफ्ट का प्रस्ताव बनाया और दिव्यांगों के स्किल डेवलपमेंट, डीआरसीसी में सामग्री की पूर्ति आदि के प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने के निर्देश दिए।

टीकमगढ़। नि:शक्त जन कल्याण विभाग के आयुक्त ने संवेदना पार्क का किया निरीक्षण।
खबरें और भी हैं...