- Hindi News
- National
- Chhatarpur News Mp News Complaint Of Cheating In The Name Of Pnb Met Life Scheme 2 Lakh 91 Thousand 700 Rupees Given To The Consumer Instead Of 5 Lakh
पीएनबी मेट लाइफ योजना के नाम पर ठगी की शिकायत 5 लाख के स्थान पर उपभोक्ता को दिए 2 लाख 91 हजार 700 रुपए
छतरपुर| पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारक बैंक द्वारा ही ठगी का शिकार हो रहे हैं। शहर में जवाहर रोड स्थित इस बैंक ने शांतिनगर कॉलोनी के एक शिक्षक से पीएनबी मेट लाइफ योजना में पांच साल तक रुपए जमा कराए। जब रुपए मिलने की तारीख आई तो अधिकारी मुकर गए और 2 लाख 91 हजार 700 रुपए थमा दिए।
सागर रोड स्थित शांतिनगर कॉलोनी के डॉ. रामप्रताप सिंह यादव ने बताया कि वे जवाहर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारक हैं। उन्होंने बैंक में आरडी बचत योजना के तहत रुपए जमा किए। इस बैंक के अंदर ही पीएनबी मेट लाइफ योजना संचालित है। यहां मौजूद एक अधिकारी ने बैंक मैनेजर के सामने उन्हें बुलाते हुए समझाया कि आरडी के स्थान पर मेट लाईफ की पॉलिसी लेने पर ब्याज अधिक मिलेगा। साथ ही 6 लाख रुपए की रिस्क कवर रहेगी। 60 माह के स्थान पर 63 माह गुजरने के बाद उन्हें पौने चार लाख रुपए देने का वादा करने वाले अधिकारियों ने 2 लाख 91 हजार 700 रुपए रुपए ही लौटाए। इस बात से नाराज यादव ने प्रशासन को शिकायत करते हुए बैंक अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।