पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bakswaha News Mp News Congress Worker Conference Mla Performed Bhumi Pujan Of Many Development Works

कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन: विधायक ने कई विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के सिद्धक्षेत्र ऊमरझिरिया धाम में कांग्रेस पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के सभी कांंग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने इस मौके पर अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल सिद्ध क्षेत्र ऊमरझिरिया धाम पहुंचे। जहां मौजूद विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस बूथ एजेंट, मंडलम, सेक्टर व सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित सीनियर जूनियर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत किया । विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों, पार्टी संबंधित, आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से बात की।

कार्यक्रम में सेवादल के जिला अध्यक्ष आदित्य कोल, दीप्ति पांडे, तीनों ब्लॉकों बड़ामलहरा ब्लॉक से नरेंद्र दीक्षित, सुशील मोदी, शफीक खान, धनप्रसाद असाटी, राजकुमार चौहान, अभय जैन, घुवारा ब्लॉक से रज्जू राजा, कृपाराम लौधी, मुन्ना सिंह, बकस्वाहा ब्लॉक से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील कुमार बन्ना, टीकाराम बिल्थरे ,भगवानदास दीक्षित, लेखराम पटेल, मुन्ना तिवारी, प्रशांत जैन, संजय दुबे, रगवीर लोधी के अलावा युवक कांग्रेस एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल के कार्यकर्ता ,पदाधिकारी, एसएमओ एलएल पाठक , उपयंत्री शोभित कुमार मिश्रा, नगर निरीक्षक आरएन तिवारी, आरके शुक्ला सहित समस्त पुलिस स्टाफ एवं नगर परिषद स्टॉफ मौजूद रहा।

खबरें और भी हैं...