पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Niwari News Mp News Congressmen Oppose Jyotiraditya Scindia Take Out Rally

कांग्रेसियों ने किया ज्योतिरादित्य सिंधिया का विरोध, रैली निकाली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के विरोध में बुधवार को कांग्रेस समर्थकों ने पूर्व केंद्र मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला फूंका। सिंधिया के विरोध में नारे बाजी की।

ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र सिंह घोष के साथ युवाओं ने सिंधिया के पुतले को लेकर बाजार में जुलूस निकाला। सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने का विरोध करते हुए उनके विरुद्ध नारे बाजी कर अंबेडकर चौराहे पुतला फूंका।

इस अवसर पर शहजाद खान, संपत चौधरी, रीतेश यादव, गुड्डू सक्सेना, राजा, राहुल यादव, राजा कादरी, रोहित मुनी, उमेश चौरसिया, भंते, आशीष देव, दसई कुशवाहा, अशोक कक्का, भूरे सहित कई लोग शामिल थे।

निवाड़ी। पुतले को लेकर कांग्रेस समर्थकों ने निकाली रैली।
खबरें और भी हैं...