पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Niwari News Mp News Crowd Of Devotees Gathered At The Conclusion Of Manas Sammelan

मानस सम्मेलन के समापन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

108 दिनों तक चले राम नाम जाप संपन्न, हुई पूर्णाहुति

43 वें उर्स मुबारक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

लवकुशनगर | नगर से करीब 6 किलोमीटर दूर महोबा रोड पर स्थित दक्षिणमुखी भुगराबब्बा श्री हनुमान जी के मंदिर में 108 दिनों तक राम नाम का अखंड जाप किया गया। इस आयोजन के समापन पर यज्ञ हवन पूर्णाहुति की गई एवं विशाल भंडारा आयोजित किया। ज्योराहा के विजय सिंह परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंच कर आहुतियां देने के साथ प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा सुबह करीब 9 बजे शुरू हुआ और रात करीब 10 बजे तक अनवरत रूप से चला। मुख्य आयोजक अनिरूद्ध सिंह ने इस विशाल आयोजन में सहयोग देने के लिए सभी का आभार ज्ञापित किया है।

निवाड़ी| रानीपुर गांव में आयोजित 45 वें मानस सम्मेलन के समापन पर भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह आयोजन रामचरित मानस प्रचारिणी समिति रानीपुर के द्वारा प्रतिवर्ष तुलसी मानस मंदिर रानीपुर में तीन दिवसीय किया जाता है।

5 मार्च 2020 से शुरू होकर रविवार अंतिम दिन की कथा में श्रोताओं का समूह उमड़ पड़ा। समिति के अध्यक्ष अरुण चौधरी एवं पदाधिकारियों में संतोष कटारे ने विधिवत विद्वानों का सम्मान किया। वक्ताओं में पंडित राकेश पाठक सागर, बाल व्यास साध्वी, आस्था व्यास, मानस मंजरी, पंडित अरुण गोस्वामी, पंडित अनंतराम महाराज एवं महंत विश्व भूषण दास तुलसी पीठ चिरगांव वाले रहे। वक्ताओं ने रामचरित मानस के

मार्मिक एवं धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। सभी श्रोता झूम कर नाचने लगे और तुलसी मानस मंदिर प्रांगण में भगवान के जयकारे गूंजे।

निवाड़ी। ग्राम गढ़कुंडार में स्थित सैयद बाबा की मजार पर विगत 43 वर्षों से मनाए जा रहे उर्स मुबारक का आयोजन इस बार भी किया गया। जिसमें दूर दराज से आए कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी गई। हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल उर्स मुबारक समारोह यहां पर विगत 43 वर्षों से चला आ रहा है। इस आयोजन को मुस्लिम भाईयों से कहीं अधिक हिन्दू भाईयों की सहभागिता रही। समारोह के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि सैयद बाबा की मजार पर दो दिवसीय उर्स आयोजित किया गया। जिसमें नागपुर एवं मुंबई से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।
खबरें और भी हैं...