पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatarpur News Mp News Dead Body Of Youth Found In Roadside Near Karhi Village Engaged In Police Investigation

करही गांव के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पन्ना | पवई से 4 किलो मीटर दूर कृष्णगढ़ मार्ग में ग्राम करही के पास एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव का पीएम कराया और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजा सिंह पिता राजेंद्र सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी जगदीशपुरा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सडक किनारे पडा मिला। सूचना पुलिस मौके पर पहंंुची। शव के पास मृतक का मोबाइल नहीं मिलने पर पुलिस ने सायबर सैल के माध्यम से जब मोबाइल की लोकेशन ली तो वह घटना स्थल से 800 मीटर दूर एक खेत में पत्थर के नीचे छिपा मिला, जिससे यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। परिजनों का आरोप हैं कि घटना स्थल व मिली मोटर साइकिल तथा मृतक के पीछे सिर में लगी चोट से ऐसा लग रहा हैं कि किसी के द्वारा हत्याकर शव को पेड से टिकाकर इसे सडक दुर्घटना का रूप दिया गया हैं। परिजनों की बातों को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए फिंगर प्रिंट, डॉग स्काॅयड की टीम की भी मदद ली हैं। पवई थाना प्रभारी सुदामा प्रसाद शुक्ला का कहना है कि हमने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
खबरें और भी हैं...