पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आखिरी दिन ऋण माफी कार्यक्रम का गिरा टेंट, महिला दिवस पर अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाती रही पीड़ित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

{ओरछा की प्रसिद्ध नृत्यांगना राय प्रवीण के बारे में आप का क्या कहना है।

- इस ऐतिहासिक नगरी ओरछा में आकर राय प्रवीण जैसी निर्भीक और अपनी कला के प्रति समर्पित देश की प्रसिद्ध नृत्यांगना के बारे में जानकारी मिली जान कर अच्छा लगा। सरकार को उनके नाम से एक बड़ा संगीत व नृत्य स्कूल खोलना चाहिए। जिससे बुंदेलखंड की इस महान नृत्यांगना की याद के साथ उनकी नृत्य विधा परंपरागत ढंग से जीवित रहे।

{आज के युवाओं में कथन नृत्य की विधा के प्रति कितनी रूचि है।

- विधा चाहे कोई भी हो, उसे आगे बढ़ाने के लिए उस क्षेत्र के कलाकारों को महनत के साथ काम करने की जरूरत है, आप दर्शकों को कैसे आकर्षित कर सकते इस दिशा में कलाकारों को मजबूती के साथ काम करना होगा, हर क्षेत्र में बदलाव की जरूरत है। किसी भी कला को सीखने की कोई उम्र नहीं होती, सच्ची लगन होने पर मेरी शिष्या अर्चना यादव ने 33 वर्ष की आयु में नृत्य कला सीखी।

{वर्तमान परिवेश में युवाओं को क्या संदेश देना चाहंेगी।

- समय का प्रभाव आज का व्यक्ति एक कमरे में मोबाइल तक सीमित हो कर रह गया, देश का युवा अपनी संस्कृति, विरासत और सभ्यता को समय निकालकर पढ़े और जाने।

{देश के वर्तमान हालातों के बारे में आप का क्या कहना है।

जवाब- देश की वर्तमान सरकार लोगों को बांटने का काम कर रही है। कोई भी देश बगैर विश्व समूदाय और आपसी सहयोग के आगे नहीं बढ़ सकता। हिन्दुस्तान में सभी धर्मों के लोग मिलकर रहते हैं। हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश के लोगों में कोई फर्क नहीं किया।

मोदी सरकार ने स्वच्छता की दिशा में अच्छा काम किया है।

हेलीकॉप्टर की सवारी

साइकिलिंग

राफ्टिंग

राय प्रवीण के नाम पर ओरछा में खोला जाना चाहिए संगीत-नृत्य स्कूल: अदिति मंगलदास

भास्कर संवाददाता| टीकमगढ़/ओरछा

मप्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में नमस्ते ओरछा महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को सुबह से कई गतिविधियां आयोजित की गईं। महोत्सव के तीसरे दिन की शुरूआत स्थानीय बेतवा रिट्रीट में स्वास्थ्य एवं योगा सत्र से हुई। जिसमें विदेशी सैलानियों के साथ देशी सैलानियों ने भी योगाभ्यास किया। सुबह की अनुभूतियों में बेतवा नदी में कंचना घाट से पर्यटकों के लिए एडवेंचर स्पोटर्स (राॅफ्टिंग) का आयोजन किया गया। जिसमें सैलानियों ने बेतवा नदी में राफ्टिंग की। इसके साथ ही सैलानियों ने फोटोग्राफी वॉक का भी आनंद लिया। नमस्ते ओरछा महोत्सव में आए सैलानियों ने हेलिकॉप्टर द्वारा ओरछा के प्राकृतिक सौन्दर्य एवं विरासत को देखा।

नमस्ते ओरछा के तीन दिवसीय आयोजन के समापन पर रविवार को जय किसान ऋण माफी योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही सुर्खियों में रहा। कार्यक्रम के स्थान पर तेज हवा चलने से टेंट के पाइप उखड़ गए, गनीमत रही की जिस दौरान टैंट के पाइप उखड़े उस समय भीड़ नहीं थी। वहीं एक परेशान महिला ने कार्यक्रम में हंगामा खड़ा कर दिया।

झांसी रोड स्थित हेलीपैड के पास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र शासन के केबिनेट मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर, विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह कुंतल थे। कार्यक्रम के दौरान 364 किसानों का 158 करोड़ का ऋण माफ किया गया। वहीं कार्यक्रम में क्षेत्र की होनहार महिलाओं और बेटियों काे सम्मानित किया गया। नमस्ते ओरछा महोत्सव में ई-ऑटो चलाने वाली 19 महिलाओं को प्रमाण-पत्र सौंपे गए। अब ये महिलाएं ओरछा नगर में ऑटो चलाएंगी।

कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह ने कहा कि जय किसान जय जवान कार्यक्रम में मुझे शामिल होने का मौका मिला, यह मेरे लिए बड़ी बात है, मैं भी किसान का बेटा हूं। उन्होंने कहा अगर परिश्रम नाम की चाबी जितना घुमाओगे उतना ही आगे बढ़ते जाओगे। इसके लिए जुनून और जज्बा चाहिए। आज के दौर में लोगों को परिश्रम और व्यायाम करना चाहिए। जिससे स्वस्थ बना रहे। केबिनेट मंत्री राठौर ने कहा महिला दिवस पर इस बार नदी पर स्नान ग्रह, प्रतिक्षालय, टीन शेड बनाने का कम किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

अदिति मंगलदास,

प्रसिद्ध नृत्यांगना।

भास्कर इंटरव्यू**

कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह ने कहा कि जय किसान जय जवान कार्यक्रम में मुझे शामिल होने का मौका मिला, यह मेरे लिए बड़ी बात है, मैं भी किसान का बेटा हूं। उन्होंने कहा अगर परिश्रम नाम की चाबी जितना घुमाओगे उतना ही आगे बढ़ते जाओगे। इसके लिए जुनून और जज्बा चाहिए। आज के दौर में लोगों को परिश्रम और व्यायाम करना चाहिए। जिससे स्वस्थ बना रहे। केबिनेट मंत्री राठौर ने कहा महिला दिवस पर इस बार नदी पर स्नान ग्रह, प्रतिक्षालय, टीन शेड बनाने का कम किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

कृषि मेले में लुधियाना से आई पत्थर बीनने वाली मशीन : कृषि मेले में लुधियाना से खेत में डले पत्थर बीनने वाली मशीन का डेमो दिखाया गया। लुधियाना में इस मशीन को वर्ष 2007 से बनाने का काम शुरू हुआ। अब यह मशीन किसानों के लिए तैयार की गई। इस मशीन को आंध्रप्रदेश से ओरछा लाया गया। कुलदीप सिंह धीमान ने बताया यह मशीन विदेश भी भेजी जा चुकी है।

विदेशी पर्यटक बोले- नमस्ते ओरछा का कार्यक्रम रहा मस्त

पर्यटन नगरी में आयोजित तीन दिवसीय नमस्ते ओरछा महोत्सव का समापन रविवार को स्वास्थ एवं योग सत्र के साथ बेतवा नदी में एडवेंचर स्पोर्ट्स और कृषि मेले के साथ हुआ। कार्यक्रम में आए सैलानियों ने मनोहर लाल केवट के साथ साइकिलिंग और बेतवा नदी में एडवेंचर स्पोर्ट्स के साथ जंगल भ्रमण किया। नमस्ते ओरछा कार्यक्रम देखने के बाद कनाडा निवासी लॉय ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि नमस्ते, ओरछा बहुत ही अच्छी जगह है। यहां का कार्यक्रम भी मस्त रहा। यहां इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए, मैं एक दिन के लिए ओरछा घूमने आया था। महोत्सव देखकर अच्छा लगा। आने वाले समय में जब भी यह समारोह होगा, मैं देखने के लिए जरूर आऊंगा। इसके साथ ही न्यूजीलैंड निवासी जैक ने बताया कि मैं ओरछा घूमने के लिए दूसरी बार आया हूं। ओरछा महोत्सव को मैंने 2 दिन पूरा देखा है। इससे पहले मैंने इंडिया भ्रमण के दौरान इस तरह का शानदार समाराेह कभी नहीं देखा।

केबिनेट मंत्री के पहुंचने से पहले महिला ने मचाया हंगामा

दरअसल ओरछा के चनावनी गांव की उमा सौर के बेटे की मृत्यु 2 साल पहले हो गई थी। महिला का कहना था कि गांव का एक युवक ठेकेदारी का काम करता है, काम के बहाने घर से ले गया। इसके बाद बेटे का शव घर आया। इसकी शिकायत 2 साल से करते आ रहे हैं, लेकिन आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। रो- रोकर अपनी व्यथा सुना रही थी, तभी अधिकारियों ने हाथ जोड़कर महिला से चुप रहने की बात कही। इसके बाद महिला को समझाइश देने के बाद कर्मचारी अपने साथ ले गए और उसकी समस्या को नोट किया।

कार्यक्रम के पहले टैंट के उखड़ गए पाइप : जय किसान ऋण माफी कार्यक्रम के शुरू होने के पहले तेज हवा चलने से पांडाल के बीच में लगे टैंट के पाइप उखड़ गए और ऊपर का हिस्सा नीचे आ गया। जिससे पंडाल में बैठे लोग घबरा गए। हालांकि बड़ी घटना होने से टल गई। तत्काल टैंट के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य किया।
खबरें और भी हैं...