पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Niwari News Mp News Deo Did Surprise Inspection At Examination Centers 32 Students Found Absent

जायजा... परीक्षा केंद्रों पर डीईओ ने किया औचक निरीक्षण, 32 छात्र मिले अनुपस्थित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अनदेखी... वासवान तिराहे का लगा ट्रांसफार्मर 15 दिनों से खराब, लोग हो रहे परेशान

पृथ्वीपुर| ओरछा-पृथ्वीपुर मार्ग पर पढ़ने वाले नैगुवा ग्राम के वासवान तिराहे का ट्रांसफार्मर पिछले 15 दिनों से जला हुआ लगा है। जिसे विभाग द्वारा अब तक नहीं बदला गया। यहां रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम के कृष्ण कुमार रावत, सोनू राय, बबलू तिवारी, मंगल विश्वकर्मा ने बताया कि वासवान तिराहे पर लगा ट्रांसफार्मर लंबे समय से खराब पड़ा है। जिसे बदलने के लिए कई बार विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों से लिखित एवं मौखिक रूप से शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। शाम होते ही गांव में अंधेरा पसर जाता है और हाल ही में 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है। ऐसे में बच्चों को पढ़ने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत मंडल बदलने की मांग की है।

कार्यक्रम... फोटोयुक्त मतदाता सूची के पर्यवेक्षण के लिए प्रेक्षक नियुक्त

टीकमगढ़| राज्य निर्वाचन आयोग ने टीकमगढ़ के नगरीय निकायों, त्रि-स्तरीय पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम के पर्यवेक्षण के लिए सुरेशचन्द्र जैन आईएएस(सेवा निवृत्त) प्रेक्षक नियुक्त किया है। प्रेक्षक जैन पहले चरण 16 से 20 मार्च 2020 तक तथा द्वितीय चरण 29 अप्रैल से 4 मई 2020 तक जिले में मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम का पर्यवेक्षण करेंगे।

गौरतलब है कि आयोग द्वारा नगरीय निकायों, त्रि-स्तरीय पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची एक जनवरी 2020 की संदर्भ तारीख के आधार पर तैयार करने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अनुसार एक जनवरी 2020 की स्थिति में जिले के समस्त नगरीय निकायों की वार्ड वार एवं पंचायतों की मतदाता सूची ग्राम पंचायत वार एक जनवरी 2019 की स्थिति में तैयार फोटोयुक्त मतदाता सूची का पुनरीक्षण तीन चरणों में किया जाएगा।

प्रथम चरण में कंट्रोल टेबल का वेरिफिकेशन, अपडेशन और मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण की कार्रवाई 24 फरवरी से प्रारंभ होकर 3 मार्च 2020 तक की गई। द्वितीय चरण में प्रारूप मतदाता सूची तैयार करने की कार्रवाई 5 मार्च से 23 अप्रैल 2020 तक की जा रही है। साथ ही तृतीय चरण में अंतिम मतदाता सूची तैयार करने की कार्रवाई 20 अप्रैल से 30 मई 2020 तक की जाएगी।

मुहूर्त... 14 मार्च से लगेगा खरमास, 1 माह के लिए थम जाएंगे विवाह कार्यक्रम

टीकमगढ़| 16 जनवरी से शुरू हुए विवाह के शुभ मुहूर्त पर एक बार फिर से ब्रेक लगने जा रहा है। 14 मार्च को खरमास की शुरुआत होते ही अगले एक महीने तक यानी कि 13 अप्रैल तक विवाह का कोई मुहूर्त नहीं हाेगा। इसके बाद ही विवाह अादि मांगलिक कार्य शुरू हो सकेंगे। पंडित विवेक दीक्षित के अनुसार अब 11 मार्च को ही मांगलिक कार्य के लिए शुभ-मुहूर्त है। इसके बाद 14 मार्च से खरमास शुरु हो जाएगा। यानी कि खरमास के पहले से ही सात फेरों पर बंदिश लग जाएगी। बता दें कि 2 मार्च से होलाष्टक शुरू हो गए थे। धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य उदय के साथ तिथि की शुरुआत होती है, इसलिए 2 मार्च से होलाष्टक शुरू हुए जो 9 मार्च को होलिका दहन के साथ समाप्त हुए। इसके बाद अब 14 मार्च से सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेगा, जो 13 अप्रैल तक रहेगा। खरमास शुरू होने की वजह से इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन सहित कोई भी शुभ संस्कार नहीं होते।

कार्यक्रम... 22 मार्च तक किया जाएगा पोषण पखवाड़ा शिविर का आयोजन

पृथ्वीपुर| कक्षा10वीं की बोर्ड परीक्षाएं संचालित की जा रही है। छात्रों ने गुरुवार को गणित विषय का पेपर हल किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने जेरोन एंव सिमरा परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें 32 छात्र अनुपस्थित मिले।

निवाड़ी जिला शिक्षा अधिकारी उदित नारायण मिश्रा एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्याम प्रकाश पाण्डेय ने टीम के साथ जेरोन एवं सिमरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिसमें जेरोन परीक्षा केंद्र पहुंचे। जहां 418 विद्यार्थियों में 396 उपस्थित मिले। वही सिमरा खास में 319 छात्रों में 309 उपस्थित पाए गए। जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर सतत निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में इनके साथ राजेंद्र प्रसाद पाठक, शैलेंद्र पटैरिया, दीपेश निरंजन, केके शर्मा, प्रदीप खरे, आनंद रावत, लाल सिंह यादव, अजय गौतम, मिथलेश चतुर्वेदी थे।

टीकमगढ़| शहर के वार्ड क्रमांक 5 तथा 19 में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में डॉ. सीता साहू एवं उनकी टीम के द्वारा पोषण पखवाड़ा अंतर्गत एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 40 महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं को पोषण से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्रदाय की गई। परीक्षण में जिन महिलाओं में खून की कमी पाई गई, उन्हें आयुष दवाओं का निशुल्क वितरण किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. डीके मिश्रा द्वारा जिले में पदस्थ सभी आयुष अधिकारियों को पोषण पखवाड़ा अंतर्गत शिविर लगाने के लिए आदेशित किया गया है। शिविर में चन्दा घोष, तबस्सुम बानो एवं आंगनवाड़ी सहायिका का विशेष सहयोग रहा। गौरतलब है कि पोषण अभियान अंंतर्गत 8 मार्च से 22 मार्च 2020 तक पोषण पखवाड़ा के रूप में मनाए जाने के निर्देश शासन स्तर से प्राप्त हुए हैं। इसके अंतर्गत पोषण अभियान के विभिन्न सहयोगी विभाग एवं डेवलेपमेंट पार्टनर्स के समन्वय से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जिले में किया जा रहा है।

आयोजित होने वाली गतिविधियों में स्वच्छता पखवाड़ा एवं पोषण पखवाड़ा की गतिविधियों में समन्वय कर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...