पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ghuwara News Mp News Dividers And Roadside Shops Accidents Happening On The Day

डिवाइडर और सड़क किनारे लग रहीं दुकानें, आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते नगर के डिवाइडर पर व सड़क किनारे हाट बाजार लगाई जा रही है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हाे रही हैं। बीते 5 मार्च को उप थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में तहसीलदार विजय सेन व सीएमओ मिथलेश गिरी गोस्वामी ने हाट बाजार डिवाइडर से हटाकर अन्यत्र लगवाए जाने की बात कही थी।

बैठक में एसडीएम नाथूराम गौड, नायब तहसीलदार विजयकांत त्रिपाठी, चौकी प्रभारी बीरेंद्र परस्ते, सीएमओ मिथलेश गिरी गोस्वामी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि बुंदेला सहित अनेक लोग मौजूद थे। इस दौरान लोगों ने प्रशासन से मांग की थी हाट बाजार डिवाइडर पर व सड़क किनारे लग रही है। दुकानदार सामान सड़क पर फैलाकर लगाते हैं। जिससे पटरियां सिकुड़ती जा रही है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। दुकानें डिवाइडर से व पटरियों से हटाकर अन्यत्र लगाई जाए।

नागरिकों की मांग पर सीएमओ व तहसीलदार ने हाट बाजार के लिए खिरका मुहाल व सिंचाई कॉलोनी में से किसी एक जगह का चयन करने की बात कही थी। लेकिन आज तक इस दिशा में पहल नहीं की गई, समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि तहसीलदार मुख्यालय पर नहीं रहते, जिससे कोई भी काम समय पर नहीं हो पाते। इस संबंध में सीएमओ मिथलेश गिरी ने जल्द इंतजाम करने की बात कही। वहीं नायब तहसीलदार का कहना है कि मैने एक दिन सीएमओ साहब से चर्चा की है लेकिन अभी जगह चिन्हित नहीं हो पाई है।

खबरें और भी हैं...