पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Naugaon News Mp News Emphasis Given To Educate And Enable The Children Of The Society

समाज के बच्चों को शिक्षित और समर्थ बनाने पर दिया गया जोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर में स्थित मां कर्मा बाई मंदिर में साहू समाज के द्वारा होली मिलन का समारोह आयोजन किया गया। जिसमें समाज के अध्यक्ष राहुल साहू ने उपस्थित सभी समाजजनों का तिलक एवं गुलाल लगाकर अभिवादन करते हुए होली की बधाई दी। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने सहित अनेक विषयों पर चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए।

अध्यक्ष राहुल साहू ने सभी को संबोधित करते हुए कहा की समाज के सभी लोग संगठित हो और अपने बच्चों को शिक्षा दिलाएं, शिक्षा से वंचित न करें शिक्षा ही ऐसी चाबी से जिससे समाज नई ऊंचाइयां छू सकता है। इसके अलावा भी समाज के अध्यक्ष ने कई अहम बातें करते हुए समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की बात कही । इस दौरान अशोक साहू ,मुन्ना साहू, रामू साहू, जालिम साहू, राजू साहू, ललित साहू, लखन साहू, बंदी साहू, बाबा जी, संतोष साहू, असित साहू, अभिषेक साहू, मनोज साहू, महेंद्र साहू, राजेश साहू, खेमचंद्र साहू, इंद्रपाल साहू, हरगोविंद साहू, दीप साहू, महिला अध्यक्ष भारती साहू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...