- Hindi News
- National
- Chhatarpur News Mp News Emphasis On Promoting Higher Education To Bring Daughters Forward
बेटियों को आगे लाने के लिए उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निवारी गांव में प्रगतिशील मंडल और जागृति महिला मंडल द्वारा गायत्री यज्ञ व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में गायत्री शक्तिपीठ गढ़ीमलहरा के बनवारी बैरागी मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विजयलक्ष्मी गुप्ता, आरएन चौरसिया, हरिओम चौरसिया, मीरा चौरसिया मुख्य रूप से मौजूद रही।
कार्यक्रम के शुभारंभ में गायत्री यज्ञ के साथ किया गया। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व प्रधानाध्यापक आरएन चौरसिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 8 मार्च 1975 को मनाने की शुरुआत की गई थी। तब से हर साल महिलाओं को जागरुक करने आैर उनकी विभिन्न समस्याओं पर मंथन और चिंतन करने के लिए दिवस मनाया जाता है। विजयलक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कामयाबी का परचम लहरा रही हैं और कठिन से कठिन काम करने में भी सक्रिय हैं। शिक्षा के क्षेत्र में हमारी बेटियां पहले से कहीं अधिक शिक्षित होकर विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे पदों पर काम कर रहीं हैं। जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष मीरा चौरसिया ने कहा कि गांव में महिलाओं और बेटियों के लिए ज्यादा अवसर नहीं होते, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए कार्यक्रम चलाए जाएं। उच्च शिक्षा के मौके दिए जाएं ताकि यहां की बेटियां और महिलाएं भी आगे बढ़ सकें।
निवारी में महिला दिवस पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन