पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khajuraho News Mp News Emphasis Placed On Water Conservation In The Program Quotnear To The Water Reservoirquot

“जल की बात-जलाशय के पास’’ कार्यक्रम में जल संरक्षण पर दिया गया जोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आध्यात्म गुरु मन्नत बाबा की मौजूदगी में “जल की बात जलाशय के पास’’ विषय पर खजुराहो के प्रेम सागर तालाब के तट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण के लिए कार्य कर रहे उमा शंकर पांडे ने जल के महत्व और उसके स्रोतों तथा संरक्षण पर प्रकाश डाला। ग्राम जखनी से लाए गए पवित्र जल से समाजसेवी उमा शंकर पांडे ने मतंगेश्वर महादेव का अभिषेक किया।

यहां से समाजसेवी पांडे शिवसागर, प्रेमसागर एवं यहां नदियों और कुंओं का जल ग्राम जखनी ले जा रहे हैं। इस जल संगोष्ठी मे मन्नत बाबा के साथ तिरुपति महाराज स्वामी ने भी “जल है तो कल है’’ जैसे संदेश देते हुए लोगों को जल के प्रति जागरूक बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में जल के क्षेत्र में काम कर रहे कपिल सिंह, परशुराम तिवारी, हीरा सिंह देवरी, वीरेंद्र सीगोट, बृजपाल राजपूत, डब्बू महाराज मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर लोकेश शर्मा, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश, टिल्लन रिछारिया, आरएसएस के प्रांत पर्यावरण प्रमुख रामकृष्ण वीरेंद्र तिवारी, ग्रीन वॉल ऑफ इंडिया के लिए पोरबंदर से कुरुक्षेत्र की पद यात्रा कर रहे विजयपाल बघेल, सुरेंद्र सिंह बघेल, सुधीर शर्मा, पूर्व न्यायाधीश टीके सिंह रहे। वहीं पृथ्वी ट्रस्ट, ऋषि कुल आश्रम,श्रीविज्ञान बाल विद्या समिति, ओजस्वी फाउंडेशन लवकुशनगर एवं खजुराहो डेवलपमेंट एसोसिएशन का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन संगीत आचार्य डा.शिवपूजन अवस्थी ने किया।

खबरें और भी हैं...