पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khajuraho News Mp News Emphasis Put On 39jal Ki Baat Near Reservoir39 Program

‘जल की बात-जलाशय के पास’ कार्यक्रम में दिया जोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आध्यात्म गुरु मन्नत बाबा की मौजूदगी में “जल की बात जलाशय के पास’’ विषय पर खजुराहो के प्रेम सागर तालाब के तट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण के लिए कार्य कर रहे उमा शंकर पांडे ने जल के महत्व और उसके स्रोतों तथा संरक्षण पर प्रकाश डाला। ग्राम जखनी से लाए गए पवित्र जल से समाजसेवी उमा शंकर पांडे ने मतंगेश्वर महादेव का अभिषेक किया।

यहां से समाजसेवी पांडे शिवसागर, प्रेमसागर एवं यहां नदियों और कुंओं का जल ग्राम जखनी ले जा रहे हैं। इस जल संगोष्ठी मे मन्नत बाबा के साथ तिरुपति महाराज स्वामी ने भी “जल है तो कल है’’ जैसे संदेश देते हुए लोगों को जल के प्रति जागरूक बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में जल के क्षेत्र में काम कर रहे कपिल सिंह, परशुराम तिवारी, हीरा सिंह देवरी, वीरेंद्र सीगोट, बृजपाल राजपूत, डब्बू महाराज मौजूद रहे। वहीं पृथ्वी ट्रस्ट, ऋषि कुल आश्रम,श्रीविज्ञान बाल विद्या समिति, ओजस्वी फाउंडेशन लवकुशनगर एवं खजुराहो डेवलपमेंट एसोसिएशन का सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...