पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandla News Mp News Even After 10 Days There Was No Clue Of The Missing Youth

10 दिन बाद भी लापता युवकों का नहीं लगा सुराग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंदला| चंदला थाना के ग्राम दशरथपुरवा से 28 फरवरी को गायब हुए दो युवकों का आज तक सुराग नहीं लगा है। पुलिस सहित उनके परिजन दोनों को तलाशने में जुटे हुए हैं। चंदला थाना प्रभारी बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गांव दशरथपुरवा के धरमपाल पिता चंद्रपाल पटेल और नितीश उर्फ छोटू पिता शिवपाल घर से मटर खाने के लिए खेत को निकले थे। लेकिन वह वापस लौट कर घर नहीं आए, परिजनों ने तलाश किया लेकिन पता नहीं चलने पर उन्होंने थाना में सूचना दी। थाना में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।
खबरें और भी हैं...