- Hindi News
- National
- Chhatarpur News Mp News Farmer Commits Suicide By Hanging Himself From A Tree On The Farm
किसान ने खेत पर लगे पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या
बमीठा | थाना क्षेत्र के ग्राम कुटिया में एक 28 वर्षीय युवा किसान ने खेत पर लगे अंजीर (ऊमर) के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम कुटिया निवासी 28 वर्षीय किसान कमलेश पिता तिजवा पटेल सुबह घर से खेत पर लगी फसल में पानी लगाने की बात कहकर निकला था। लेकिन घंटों बाद भी वह घर खाना खाने नहीं आया, घर वापस नहीं आने पर उसकी प|ी और भाभी खेत पर देखने पहुंची तो वह खेत पर नहीं मिला। उन्होंने आवाज लगाई, जब खेत के एक कौने पर नदी के पास पहुंची तो वहां अंजीर के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजन और थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल एवं पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को नीचे उतारा और पीएम के लिए राजनगर अस्पताल भेजा।