पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुबह 9 बजे तक शहर में छाया रहा कोहरा, दिनभर रहा बादलों का डेरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छतरपुर | पिछले पांच दिनों से जिले भर में बादलों का डेरा जमा हुआ है। कभी धूप निकलती है तो कभी बादल छटते ही मौसम साफ हो जाता है। इस बदले मौसम के कारण दो दिन पहले शुक्रवार की देर रात बारिश के साथ मामूली ओले गिरे। शनिवार को पूरे दिन आसमान में बादल आते और जाते रहे। इस कारण रविवार की अल सुबह से 9 बजे तक शहर में कोहरा छाया रहा। वहीं शाम को लोगों ने हल्की ठंडक महसूस की। धूप निकलने के कारण रविवार को दिन का तापमान बढ़कर 29.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तामपन मामूली गिरावट के साथ 15.2 डिग्री रिकार्ड हुअा है।
खबरें और भी हैं...