- Hindi News
- National
- BALDEVGARH News Mp News For The Approval Of The Seventh Pay Scale The Team Of Sagar Will Remain In Tikamgarh For Three Days
सातवें वेतनमान के अनुमोदन के लिए तीन दिन सागर की टीम टीकमगढ़ में रहेगी
टीकमगढ़| जिला पेंशन अधिकारी ने बताया है कि संभागीय संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा सागर से तीन सदस्यीय दल जिला कोषालय टीकमगढ़ एवं उपकोषालयों के निरीक्षण के लिए 16 से 20 मार्च तक टीकमगढ़ में उपस्थित रहेगा। साथ ही यह दल पेंशन कार्यालय में मप्र वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के अनुसार सेवा पुस्तिका अनुमोदन में सहयोग करेगा।
इसके लिए उन्होंने बताया कि सभी विभाग प्रमुख अपने कार्यालय में लंबित वेतन निर्धारण की जांच के लिए आॅनलाइन अनुमोदन कर समय सीमा में सेवा पुस्तिका अनुमोदन कराएं, जिससे सभी कर्मचारियों के लंबित वेतन एरियर का भुगतान किया जा सके।