पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatarpur News Mp News Forest Worker39s Teacher39s Wife Strangled To Death

वनकर्मी की शिक्षिका पत्नी की गला दबाकर हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में छुई खदान कॉलोनी में मंगलवार की दोपहर अज्ञात आरोपी ने वन विभाग के कर्मचारी की शिक्षिका प|ी का गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। बुधवार को पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव का पीएम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया। इसके साथ ही अज्ञात आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सटई रोड स्थित छुई खदान कॉलोनी निवासी अनुराधा तिवारी 45 वर्षीय एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। मंगलवार की दोपहर होली के पर्व पर अपने घर पर अकेली थी। उनके पति पूरनलाल तिवारी बिजावर में अपनी ड्यूटी पर थे। इस दौरान अज्ञात आरोपी ने घर में घुसकर महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। जब मुहल्ले के लोग दोपहर उनके घर पहुंचे तो कमरे में महिला मृत अवस्था में मिली। घटना की जानकारी लगते ही कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए मौके पर बुलाया।

पुलिस ने महिला के पति को बिजावर से बुलाते हुए एफएसएल टीम के साथ मिलकर घटना स्थल का जायजा लिया।

खबरें और भी हैं...