- Hindi News
- National
- Lovekush Nagar News Mp News Former Rss Driver Died Large Number Of People Reached The Funeral
अारएसएस के पूर्व संघ चालक का निधन, अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में पहुंचे लाेग
लवकुशनगर| राष्ट्रीय स्वयं सेवकसंघ के पूर्व तहसील संघचालक, जनसंघी एवं समाजसेवी जानकी प्रसाद सर्राफ उर्फ जानकी दद्दा का लंबी बीमारी के चलते रविवार सुबह साढ़े 11 बजे निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे, रविवार शाम करीब 4 बजे मान सागर तालाब स्थित श्मशान घाट में अपार जनसमुदाय के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र वीरेंद्र सर्राफ ने मुखाग्नि दी।