पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Naugaon News Mp News Fourlane Dispute Farmers Send Letter To Chief Minister If Justice Is Not Found In Seven Days They Will Perform Water Satyagraha

फोरलेन विवाद : किसानों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, सात दिन में न्याय नहीं मिला तो जल सत्याग्रह करेंगें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झांसी से खजुराहो तक 164 किमी लंबे फोर लेन सड़क निर्माण में अधिग्रहिण की गई किसानों की जमीनों का मुआवजा नहीं मिला है। अवार्ड लिस्ट में संसोधन होने के बाद नए भूमि अधिग्रहण बिल 2013 के तहत अनिवार्य सोलेशियम की चार गुना राशि की मांग करते हुए किसानों ने भू अर्जन अधिकारी एसडीएम, कलेक्टर, कमिश्नर सहित न्यायालय की शरण भी ली लेकिन उनके हक़ में फैसले के शिवाय कुछ नहीं मिला। परेशान किसानों अब मुख्यमंत्री सहित मुख्य सचिव को मेल के माध्यम से पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है, दौरिया, पुतरया, पचवारा बिलहरी सहित प्रभावित गाँव के किसानों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सात दिवस में न्याय दिलाने की मांग की है और 7 दिवस में न्याय न मिलने पर किसानों ने जल सत्याग्रह शुरू करने की चेतावनी दी है|

सड़क निर्माण में कई किसानों की अधिग्रहण की गई भूमि का मुआवजा नहीं मिला है। साथ ही कई किसानों को तय पैमाने से कम दम पार मुआवजा वितरण किया गया। इस पर कई बार किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया काम कार रही कम्पनी का निर्माण कार्य तक बंद करा दिया लेकिन किसानों को कुछ हासिल नहीं हुआ। किसान राजू अहिरवार, पार्वती अहिरवार, मोती, जगन्नाथ, विनोद, नसीम जैसे ग्राम दौरिया के दर्जनों किसान है। जिनके या तो अवार्ड लिस्ट में नाम नहीं है ओर अगर यह तो मुआवजा राशि नहीं आई। इसके लिए किसानों ने एसडीएम से लेकर कमिश्रर तक ओर विधायक से लेकर मंत्रियों तक मुआवजा राशि के लिये आवेदन दिए लेकिन सिर्फ उन्हें आश्वासन मिला।

खबरें और भी हैं...