पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatarpur News Mp News Fracture From Inflammation Swelling Yet Specialist Doctors Did Not Come To See Even X Ray Examination

मारपीट सेे फ्रेक्चर-सूजन, फिर भी विशेषज्ञ डाॅक्टर देखने नहीं पहुंचे, एक्स-रे जांच भी नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मरीजांे को इलाज नहीं मिलने के मामलों से सिविल
सर्जन अनभिज्ञ, बोले-निरीक्षण करके दिलाएंगे इलाज


जिला अस्पताल में पहुंचे मरीजों को वार्ड में भर्ती करने के बाद ड्यूटी डॉक्टर भूल जाते हैं और समय से इलाज नहीं देते। इस कारण एक मरीज गुरुवार सुबह से, दूसरा मरीज बुधवार की सुबह से और एक महिला शुक्रवार से डॉक्टर के आने का इंतजार कर रही है। यह डॉक्टर रोजाना ड्यूटी पर आते हैं। वार्ड में राउंड करने के बहाने से गायब हो जाते हैं, पर न तो वार्ड के मरीजों को देखते हैं और न ही इलाज करते हैं।

इस प्रकार जिला अस्पताल में पदस्थ अधिकांश डॉक्टर न तो बाह्य ओपीडी में न ही अपनी ठीक से ड्यूटी करते हैं और न ही वार्ड में भर्ती मरीजों को देखने जाते हैं। प्रदेश शासन के आदेशानुसार इन सरकारी डॉक्टरों की ड्यूटी सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक
रहती है।

पर यह डॉक्टर दोपहर में लंच के बहाने अपने घर चले जाते हैं। इसके बाद नहीं आते। इसके पहले तक तो डेढ़ बजे तक कुछ डॉक्टर जिला अस्पताल में मिल ही जाते थे, पर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक का समय हो जाने के बाद तो दोपहर 1 बजे से ही गायब हो जाते हैं।

सीधी बात

डॉ. आरएस त्रिपाठी, सिविल सर्जन

घायल को बुधवार की सुबह से नहीं मिला इलाज


मातगुवां थाना क्षेत्र में बरद्वाहा गांव के धर्मेंद्र पिता सगुन सिंह बंुदेला उम्र 26 वर्ष के साथ गांव के रामकिशोर तवारी, मुकेश तिवारी, शिवप्रसाद तिवारी, प्रमोद तिवारी, रामजी तिवारी, राहुल तिवारी और मातगुवां के पप्पू महाराज ने जमीनी विवाद के चलते बुधवार की सुबह 9 बजे लाठियों से मारपीट कर घायल कर दिया। इस मारपीट से धर्मेंद्र के हाथ और पैर सहित पूरे शरीर में चोटें आईं हैं। घायल को उसके भाई ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां ड्यूटी पर मौजूद डाॅक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देते हुए ट्रोमा वार्ड में भर्ती कर दिया। तब से गुरुवार की देर शाम तक काई भी डॉक्टर उसे देखने नहीं पहुंचा। घायल का भाई हाथ और पैर में आए फ्रेक्चर की एक्सरे जांच और इलाज कराने के लिए परेशान घूम रहा है। इसके बाद भी इस घायल को इलाज नहीं मिल पा रहा है।


ऑपरेशन के बाद से डॉक्टर ने नहीं देखा महिला को


7 घंटे से पलंग पर लेटे वृद्ध को नहीं मिल रहा इलाज

शहर में देरी रोड के 64 वर्षीय रिटायर्ड आरक्षक राजेंद्र बहादुर तिवारी को बुधवार की दोपहर 12 बजे ब्लड प्रेशर की शिकायत होने पर परिजनों ने उसे इमरजेंसी डॉक्टर को दिखाया। ड्यूटी डॉक्टर ने इस वृद्ध को प्राथमिक उपचार देते हुए मेल वार्ड में भर्ती कर दिया। तब से यह वृद्ध वार्ड में लेटा है, पर कोई भी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर उसे इलाज देने के लिए नहीं पहुंचा। यदि इस वृद्ध को इलाज न मिलने के अभाव में कुछ हो जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।

शहर में लोधी कुइया मुहल्ले की बिन्ना पति रामप्रसाद कुशवाहा उम्र 45 वर्ष को पेट में दर्द होने पर परिजनों ने एक सप्ताह पहले इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सभी जांचे होने के बाद महिला की बच्चादानी का ऑपरेशन शुक्रवार की दोपहर डॉक्टर ने किया। इसके बाद उसे महिला सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया। तब से इस महिला को जिला अस्पताल के डॉक्टर वार्ड में देखने नहीं पहुंचे।


मारपीट से घायल को 24 घंटे बाद भी हड्‌डी रोड विशेषज्ञ डॉक्टर देखने नहीं पहुंचे?

- घायल को सर्जन डॉ. वीपी शेषा ने देखते हुए इलाज दिया है। यदि मरीज को कहीं पर फ्रेक्चर है तो वह नर्सिंग स्टाफ को बताएं। वह हड्‌डी रोग विशेषज्ञ को फोन करके कर बुलाएंगी और उसे इलाज दिलवाएंगी।

ट्रोमा वार्ड और महिला वार्ड में कई मरीज ऐसे हैं, जिन्हें वार्ड में भर्ती करने के बाद से विशेषज्ञ डॉक्टर देखने नहीं पहुंचा?

- इस प्रकार की शिकायत मेरे पास नहीं आई है कि कोई मरीज काफी समय से भर्ती हो और इलाज न मिला हो। यदि इसके बाद भी किसी मरीज को डॉक्टर इलाज नहीं दे रहे हैं तो मैं कल ही दिखवाता हूं।

डॉक्टर आए दिन लंच के बाद गायब हो जाते हैं, इसके बाद अपनी ड्यूटी पर नहीं आते?

- लंच के बाद डॉक्टर गायब होने के मामले में कई डॉक्टरों पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। कुछ की वेतन तक काटी गई है। अब अधिकांश डॉक्टर शाम तक अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।

दोपहर में 1 बजे से ही गायब हो जाते है डॉक्टर

खबरें और भी हैं...