पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Naugaon News Mp News Fsl Team Found Cartridge In Investigation In Chaukhra Village Police Deployed

चौखड़ा गांव में एफएसएल टीम को जांच में मिला कारतूस, पुलिस तैनात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र के चौखडा गाव में रविवार को सात लोगों के द्वारा एक वृद्ध के साथ गोली मारने की वारदात के बाद से पुलिस ने किसी बड़ी घटना से बचने के लिए गांव में सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिस बल तैनात कर दिया है। वहीं गांव में घटना की तहकीकात करने पहुंची एफएसएल टीम को घटना स्थल पर गोली चलने के पर्याप्त सबूत मिले हैं। इसके अलावा पुलिस ने एहतियात के तौर पर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाते हुए कहीं कहीं पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं।

होली त्यौहार के पहले ग्राम चौखड़ा में गोली चलने की घटना ने शांति व्यवस्था पर खलल डालने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने ग्राम में सुरक्षा बढ़ाई जिससे अब कोई अप्रिय घटना न घटे। घायल का भी इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चौखड़ा में बीते दो साल पहले होली के त्यौहार पर हत्या का मामला सामने आया था ओर घायल उसमें आरोपी था। फिर होली के त्यौहार पर खूनी खेल खेलने की कोशिश की गई, जिससे ग्राम चौखड़ा का माहौल खराब है घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के द्वारा ग्राम चौखड़ा में घटना के बाद होली के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए रिजर्व पुलिस बल की दस सदस्यीय टीम तैनात कर दी। एफएसएल टीम ने भी जब मौका का मुआयना किया तो उनको घटना स्थल से एक बुलेट मिली।

ग्राम चौखड़ा में गोली चलने के बाद पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ के द्वारा रिजर्व पुलिस बल की 10 सदस्यीय टीम गांव में तैनात कर दी है जो पूरे गांव में नजर रखे हुये है। घटना के बाद छतरपुर से एफएसएल भी टीम भी चौखड़ा पहुंची जहंा घटना स्थल का मौका मुआयना किया। एफएसएल टीम को एक बुलट मिली।

उधर चौखड़ा में घटना के बाद थाना प्रभारी बीएन शर्मा ने भी नौगांव में भी पुलिस को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी तरह से त्यौहार में खलल डालने वाले को न बख्शा जाए। नगर सहित कस्बा का भ्रमण करे बीट प्रभारी को निर्देश दिए वह अपने बीट की जानकारी रखे। घटना में सात आरोपी शामिल थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही है थाना प्रभारी ने बताया होली के पर्व पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

होली के पर्व को लेकर पुलिस ने नौगांव नगर में भी बढ़ाई सुरक्षा

खबरें और भी हैं...