- Hindi News
- National
- Chhatarpur News Mp News Gahoi Samaj Mahila Mandal Administered Oath Of Office Bearers On Rangpanchami
गहोई समाज महिला मंडल ने रंगपंचमी पर पदाधिकारियों काे दिलाई शपथ
गहोई समाज के महिला मंडल द्वारा शुक्रवार को रंगपंचमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर मौजूद महिलाओं ने एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए फूलों की होली खेली। इस दौरान समाज की महिलाओं और बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इसके बाद नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
इस बार राधिका पंसारी को अध्यक्ष, कोमल टिकरिया को उपाध्यक्ष, रश्मि खरया कोषाध्यक्ष और संध्या डेंगरे को सचिव नियुक्ति किया गया है। गांव की देवी मार्ग स्थित मैथिलीशरण गुप्त स्कूल में महिला मंडल का रंगपंचमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष दीपा खरया ने बताया कि एक-दूसरे को गले लगाकर रंगपंचमी का पर्व मनाया गया। वहीं रंगों से बचते हुए फूलों की होली खेली गई। महिलाओं और बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर पर्व को और उत्साहित बनाया गया। उन्होंने बताया कि महिलाओं द्वारा प्रयास किया गया कि थाली में उतना ही भोजन रखा जाए, जितना खाना है, ताकि भोजन की बर्बाद न हो।