पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khajuraho News Mp News Ginendra Bhagwan39s Grand Procession In Khajuraho Was Carried Out

खजुराहो में गाजे-बाजे के साथ निकाली गई जिनेंद्र भगवान की भव्य शोभायात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र स्वर्णोदय तीर्थ खजुराहो में जिनेंद्र भगवान की शोभायात्रा निकाली गई, इसके साथ मेले का भी समापन हो गया। होली के पर्व पर आयोजित मेले में सुबह श्री शांतिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक हुआ। प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य परमानंद खजुराहो, द्वितीय अभिषेक अमित जैन हाथरस, तृतीय अभिषेक बबीता चौधरी की ओर से हुआ और चतुर्थ अभिषेक का सौभाग्य नरेंद्र जैन खजुराहो को प्राप्त हुआ।

भगवान शांतिनाथ स्वामी की शांतिधारा करने का सौभाग्य पंडित अमरचंद शांत खजुराहो, इंजी. रमेश जैन अरिहंत जैनबसतना, अशोक अंशुल खजुराहो, चौधरी बबिता जैन रहली पटना गंज की ओर से शांतिधारा की गई इसके बाद विश्व में शांति स्थापित हो इस कामना के साथ शांति विधान किया गया। दोपहर 12 बजे से वार्षिक आमसभा हुई। आमसभा में प्रबंध समिति के मंत्री इंजीनियर रमेश जैन सतना ने अपने प्रगति प्रतिवेदन में विगत 3 सालों से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की और आगामी समय मे
होने वाले कार्यों की जानकारी समाज को दी।श्री दिगंबर अतिशय क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद जैन ने समिति का 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रबंध समिति भंग कर नए चुनाव कराने के लिए मार्ग प्रशस्त किया। उपस्थित समाज ने सुरेश बजाज, जीसी सिंघई, इंजी. सुनील बड़कुल छतरपुर को चुनाव अधिकारी के रूप में चुना और चुनाव अधिकारियों को सारे अधिकार दिए कि संविधान के दायरे में रहकर प्रबंधन समिति के चुनाव कराएं। तीनों चुनाव अधिकारियों ने आपसी मंत्रणा कर तत्काल ही कराने का निर्णय लिया। अध्‍यक्ष पद के लिए केसी जैन छतरपुर का नाम प्रस्तावित किया गया। इसका समर्थन उपस्थित समाज ने किया। केसी जैन के निर्विरोध निर्वाचित होने के उपरांत चुनाव अधिकारियों ने उपस्थित समाज की राय लेकर अध्यक्ष केसी जैन को अन्य पदों पर पदाधिकारियों को मनोनीत करने के अधिकार दिए।

रंगपंचमी पर गहोई समाज महिला मंडल की कार्यकारिणी का होगा शपथ ग्रहण

छतरपुर | नगर गहोई समाज द्वारा आज शुक्रवार को मैथिलीशरण गुप्त स्कूल में रंगपंचमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दो चरणों में होगा, पहले चरण में महिलाओं द्वारा रंगपंचमी महोत्सव दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक मनाया जाएगी और द्वितीय चरण में शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक पुरुष वर्ग द्वारा महोत्सव मनाया जाएगा। महिला मंडल अध्यक्ष दीपा खरया ने बताया कि रंगपंचमी महोत्सव के दौरान नवनिर्वाचित महिला मंडल अध्यक्ष राधिका पंसारी द्वार नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कराया जाएगा। नगर गहोई समाज के महासचिव राजेंद्र खरया ने बताया कि नगर गहोई समाज के चुनाव प्रक्रिया अप्रेल माह में होगी। इसके लिए संरक्षक मंडल के सदस्यों द्वारा तीन निर्वाचन अधिकारियों को अधिकृत किया गया है। इनमें संतोष रेजा, कामता प्रसाद कनकने और मीरा गुप्ता एडवोकेट शामिल हैं। समाज अध्यक्ष प्रेमनारायण रूसिया, नवयुवक मंडल अध्यक्ष रवि नीखरा, यूथ क्लब अध्यक्ष केके बृजपुरिया ने सभी सजातीय जनों से इस महोत्सव में शामिल होने की बात कही है।

जगह-जगह हुआ जिनेंद्र भगवान का पूजन अर्चन

दोपहर 3 बजे जिनेंद्र भगवान की शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली। यह शोभायात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर खंडहर में तब्दील हो चुके जैन मंदिर (घंटाई) मंदिर से होते हुए वापस जैन मंदिर पहुंची। जहां जिनेंद्र भगवान का अभिषेक पूजन हुआ तथा वात्सल्य भोज उपरांत भगवान शांतिनाथ स्वामी की महाआरती हुई और इसी के साथ वार्षिक मेले का समापन हो गया।
खबरें और भी हैं...