मोबाइल में विस्फोट होने से बच्ची की आंख में गंभीर चोट
जिले के राजनगर तहसील के बसारी गांव में कक्षा 5 वीं में पढ़ने वाली 10 साल की किरण पटेल मोबाइल फटने बच्ची घायल हो गई। इसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है। जहां उसका प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर मेडिकल के लिए रेफर कर दिया है।
बच्ची के पिता लखन लाल पटेल ने बताया कि वह मोबाइल चार्ज के लिए लगाए हुए थी। चार्ज होने पर जैसे ही माेबाइल उठाया और तभी अचानक विस्फोट हो गया इससे उसके कान और दाहिनी आंख में गंभीर चोटें आईं है। खून से लथपथ किरण को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। आई सर्जन डा. जीएल अहिरवार ने उसका चेकअप करके इलाज किया। इस मामले में आई सर्जन डॉक्टर जीएल अहिरवार का कहना है कि ब्लास्ट तेज था। इस कारण बच्ची की आंख में गहरी चोट आई है। आंख से लगातार खून बह रहा है। इस कारण प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया।