पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatarpur News Mp News Hanging On Hanging Noose Youth Dies During Transport To District Hospital

फांसी के फंदे पर झूलने से युवक की जिला अस्पताल लाने के दौरान मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छतरपुर | सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुरानी गल्ला मंडी स्थित रामचरित मानस मैदान के पास रहने वाले 30 वर्षीय युवक ने बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणोंे के चलते फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पीएम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार रामचरित मानस मैदार के विजय पिता बाबूलाल दुबे उम्र 28 वर्ष ने बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर झूल गया। फंदे पर झूलने की जानकारी लगते ही परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पर इसके पहले ही युवक की मौत हो गई।

ड्यूटी डॉक्टर ने युवक का चैकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक की मौत के बाद पंचनामा
तैयार करते हुए शव का पीएम कराते हुए परिजनों को साैंप दिया। साथ ही पुलिस ने आत्म हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...