- Hindi News
- National
- Chhatarpur News Mp News Health Department Will Celebrate International Women39s Day As Quotwomen39s Health Monthquot
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को स्वास्थ्य विभाग \"महिला स्वास्थ्य माह’ के रूप में मनाएगा
इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को स्वास्थ्य विभाग महिला स्वास्थ्य माह के रूप में मनाएगा। इस कार्यक्रम के तहत मार्च माह में सभी शासकीय विभागों में कार्यरत महिला अधिकारियों, कर्मचारियों की जांच की जाएगी।
इस स्वास्थ्य माह के आयोजन का उद्देश्य विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारी व अधिकारी का स्वास्थ्य परीक्षण कराना है। महिला कर्मचारी व अधिकारी हितग्राहियों को निर्बाध सेवाएं प्रदान करती हैं, पर स्वयं के स्वास्थ्य की जांच नहीं कराती। इसलिए सभी विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारी व अधिकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार उपचार प्रदान करेगाा। इस कार्यक्रम के तहत 11 से 31 मार्च तक प्रत्येक बुधवार, गुरूवार और शनिवार को सभी स्वास्थ्य संस्थाओं जैसे हैल्थ एवं वैलनेस सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिविल अस्पताल, जिला अस्पताल पर निम्न बीमारियों की पहचान एवं उपचार हेतु स्कीनिंग की जाएगी। जिसके तहत एनीमिया, उच्च स्क्तचाप, डायबिटिज, सरवाईकल, कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, ओरल कैंसर की जांच की जाएगी। सभी विभागों की महिला अधिकारी और कर्मचारी की स्कीनिंग, जांच एवं उपचार सुचारु रूप से किए जाने के लिए इस माह के प्रत्येक बुधवार, गुरुवार और शनिवार के दिन निर्धारित किए गए हैं। जिला अस्पताल में जिला स्तर पर पदस्थ अधिकारियाें और कर्मचारी की स्क्रीनिंग, विकासखंड से रैफर किए गए प्रकरणांे की जांच और उपचार किया जाएगा।
डायबिटिज व उच्च स्क्तचाप उपचार कि लिए चिन्हिांकित प्रकरणांे की डायग्नोस्टीक जांच के उपरांत संबंधित स्वास्थ्य संस्था पर ही किया जाएगा। सरवाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर व ओरल कैंसर हेतु स्कीनिंग किए गए प्रकरणों को बुधवार के दिन डायग्नोस्टीक जांच और उपचार के लिए रोशनी क्लीनिक में रैफर किया जाएगा। रोशनी क्लीनिक में स्क्रीन के लिए कैंसर संभावित प्रकरणांे की सूची जिला अस्पताल में पदस्थ कांउसलर द्वारा जिला कीमोथेरेपी अधिकारी को तैयार कर दी जाएगी। चिन्हांकित प्रकरणांे को मेडिकल काॅलेज, कैंसर चिकित्सालय में उपचार दिलवाने का दायित्व जिला कीमोथेरेपी अधिकारी का रहेगा। सीएमएचओ डाॅ. विजय पथौरिया ने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि सभी शासकीय कर्मचारी, अधिकारी अपना स्वास्थ्य परीक्षण जरूर कराएं।
महिला अधिकारियों
और कर्मचारियों की स्वास्थ्य विभाग
कराएगा जांच
26 महिलाओं की हुई जांच
इस कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कलेक्टोरेट में पदस्थ महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच की गई। जिसमें 26 महिलाओं का विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 16 महिलाएं बीपी की और 2 महिलाओं को शुगर की बीमारी पाई गई।