- Hindi News
- National
- Chhatarpur News Mp News High Speed Truck Crashed Into Car From Behind 6 People Including Three Children Injured
तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कार में मारी टक्कर, तीन बच्चों सहित 6 लोग घायल
गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में बारी तिराहा पर रविवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। भारी वाहन की टक्कर लगने से कार में सवार 3 बच्चों सहित 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 वाहन की सहायता से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार ईशानगर क्षेत्र में गहरवार गांव का आदर्श पिता पप्पू पुरोहित उम्र 24 वर्ष, मणी पति कैलाश दुबे उम्र 27 वर्ष, हिमांशु पिता सुखलाल पुरोहित उम्र 30 वर्ष, धैर्य पिता कैलाश दुबे उम्र 2 वर्ष, पूर्वी पिता हिमांशु पुरोहित उम्र 3 वर्ष, भाविकी पिता कैलाश पुराहोति उम्र 2 वर्ष एक कार पर सवार होकर कुसमा गांव जा रहे थे। इसी दौरान गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में बारी तिराहा पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी।