पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatarpur News Mp News Holi Of Flowers Played At Sankat Mochan Temple On Rangpanchami

रंगपंचमी पर संकट मोचन मंदिर में खेली गई फूलों की होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली पर्व के पांचवें दिन रंगपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व पर संकट मोचन मंदिर में राधा कृष्ण की सजीव झांकी सजाकर फूलों की होली खेली गई। वहीं बुंदेली फागों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान आस-पास के लोगों के साथ संत मौजूद रहे। संकट मोचन मंदिर परिसर में पिछले साल की तरह इस बार भी रंगपंचमी महोत्सव मनाया गया। समिति के सदस्य राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण और राधा की अनुपम सजीव झांकी सजाई गई। इस अवसर पर रंगों का इस्तेमाल करने के स्थान पर फूलों की होली खेली गई। जानराय टौरिया के श्रृंगारी महाराज सहित अन्य संत मौजूद रहे। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां का आयोजन किया गया। साथ ही बुंदेली फागों का आयोजन किया गया।

खबरें और भी हैं...