- Hindi News
- National
- Chhatarpur News Mp News Huge Flag Trip Launched In The City On The Beginning Of Shri Ram39s Birth Anniversary
श्रीराम जन्मोत्सव की शुरुआत पर शहर में निकाली गई विशाल ध्वज यात्रा
भगवान श्रीराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा की तैयारियां आयोजन समिति द्वारा शुरू कर दी गई हैं। तैयारियों की शुरुआत में संतों के सानिध्य में शनिवार की सुबह विशाल ध्वज यात्रा निकाली गई। यह ध्वज यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए हनुमान टौरिया मंदिर पहुंची और ध्वज पूजन कर हनुमान जी को ध्वज चढ़ाया। इसी के साथ ही शहर में प्रभात फेरी का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह 8 बजे शहर के गांधी चौक बाजार से बागेश्वर धाम के महंत पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, निर्मोही अखाड़ा संत भगवानदास श्रंगारी महाराज, कन्नौज पीठाधीश्वर अतुलेशानंद महाराज की अगुआई में ध्वज यात्रा शुरू हुई। यह ध्वज यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ चौक बाजार से मऊ दरवाजा, बस स्टैंड, जवाहर रोड होकर यात्रा हनुमान टौरिया मंदिर पहुंची। यहां पर ध्वज पूजन कर हनुमान जी को समर्पित किया गया। इस अवसर पर श्रीराम सेवा समिति के संयोजक राकेश तिवारी, गिरजा पाटकर, राजू पटवा, प्रमोद सोनी, संजू त्रिपाठी, प्रदीप सेन, लखन राजपूत, संजय गुप्ता, दीपक गोयल, पप्पू अग्रवाल, दीपक गुप्ता सहित समिति के अन्य सदस्यों ने संतों का तिलक कर पुष्प भेंट किए।
इस दौरान हनुमान जी से प्रार्थना की गई कि श्रीराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा निर्विघ्न संपन्न हो। ध्वज यात्रा में बजरंग दल संयोजक सौरभ खरे, राजेंद्र अग्रवाल, मुरली कुशवाहा, विहिप के सत्येंद्र सिंह, धीरज सेठ, शिवसेना से मुन्ना तिवारी, गायत्री मंदिर ट्रस्ट से रामकृपाल राय, गोलू चौरसिया, सनातन धर्म सेवा समिति के सौरभ त्रिपाठी, हरिओम गौशाला से पारस दुबे, भगवां ब्रिगेड से सुरेंद्र शिवहरे, हनुमान टौरिया ट्रस्ट से लालजी पाटकर, नीरज भार्गव, मंगल सिंह, हरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।