- Hindi News
- National
- Bakswaha News Mp News If We Spread Dirt Then It Is Our Duty To Clean It Principal
अगर हमने गंदगी फैलाई है तो उसे साफ करना हमारा कर्तव्य: प्राचार्य
बकस्वाहा| नगर के शासकीय नवीन महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य सहित स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर कचरा साफ किया। अभी काॅलेज में छात्र छात्राओं के खेलने के लिए न तो कोई ग्राउंड है और न ही अभी बिल्डिंग की व्यवस्था हो पाई है। जिसके चलते छात्रों ने प्रोफेसरों के साथ मिलकर खेल ग्राउंड तैयार किया और यहां सफाई करके गंदगी को हटाया।
प्राचार्य डॉ. कैलाश रजक ने कहा कि स्वच्छता अभियान एक प्रमुख जागरूकता का कार्य है, अतः हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि अगर गंदगी हमारे द्वारा फैलाई जाती है तो हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम उसे साफ करें। महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की सामाजिकता और नैतिकता के प्रति इस पहल से एक अच्छा संदेश सामने आएगा। बता दें कि पिछले दिनों महाविद्यालय में पौधरोपण किया गया था जिसके बाद अब परिसर में व्याप्त गंदगी को भी स्टाफ एवं छात्र छात्राओं के द्वारा ही हटाया गया है। इस कार्य की सभी ने सराहना की।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ. कैलाश रजक, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. मनोज चौरसिया, डॉ. शुभम शुक्ला, डॉ. अवधेश प्रताप, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार अाैर स्टाफ से फईम खान, लिपिक नरपतसिंह, अमन बाल्मीक, नागर सहित सभी संकायों के छात्र मौजूद रहे।