पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Naugaon News Mp News In The Meeting Sevadal Congress Said The Basis Of Relevant Organizations

बैठक में सेवादल कांग्रेस आनुसांगिक संगठनों का आधार बताया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बड़ामलहरा| ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में सेवादल कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक जिला सेवादल के ब्लॉक बड़ामलहरा के प्रभारी अरविंद कारपेंटर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित ने की। बैठक में ध्वज प्रभारी राहुल पाटकर, कमलेश प्रजापति, सुबोध पाठक, कांग्रेसी नेता धनप्रसाद असाटी, पुष्पेंद्र वर्मा, कैलाश बिदुआ ने सेवादल संगठन को बूथ स्तर तक गठित करने की बात रखते हुए ब्लॉक स्तर पर सेवादल का बौद्धिक शिविर आयोजित किए जाने की सलाह दी।

जिस पर प्रभारी अरविंद कारपेंटर ने कांग्रेस पार्टी को सभी अनुसांगिक संगठनों का मूल बताते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों का जुड़ाव कांग्रेस में हो, जिससे सेवादल के साथियों की सेवा भाव की भूमिका सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय युक्ति की राह पर चलने हेतु बताते हुए आगामी 24 मार्च से जबलपुर में सेवादल के राज्य स्तरीय शिविर में ज्यादा से ज्यादा सेवादल कार्यकर्ताओं के शामिल होने की अपील की। बैठक का आयोजन एवं संचालन ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष अभय जैन ने किया। आभार आर साहू ने व्यक्त किया।
खबरें और भी हैं...