पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Maharaj Pur News Mp News In The Seminar First The Yajna And Then The Scientific Significance Of The Yajna Was Described

गोष्ठी में पहले यज्ञ फिर यज्ञ के वैज्ञानिक महत्वों का हुआ वर्णन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आर्य समाज महाराजपुर में होली के पर्व पर एक विचार गोष्ठी हुआ। इसमें विभिन्न वक्ताओं द्वारा वर्तमान में व्याप्त भयंकर कोरोना वायरस पर चर्चा हुई। साथ ही यज्ञ के वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:00 बजे देव यज्ञ से हुई। इसमें वैदिक मंत्रों के गायन के साथ यज्ञ में विभिन्न महानुभावों द्वारा आहुतियां दी गई।

विचार गोष्ठी में सर्वप्रथम आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री जयनारायण आर्य और उप प्रधान दयाराम आर्य ने प्राणघातक कोरोना वायरस पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। उनके द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है अतः बचाव ही इस बीमारी का सबसे बड़ा इलाज है यदि प्रत्येक घर में यज्ञ होने लगे तो इस वायरस को जड़ से नष्ट किया जा सकता है। यह वायरस वही पैदा होता है जहां गंदगी होती है यज्ञ वातावरण को शुद्ध करता है। हानिकारक कीटाणुओं को नष्ट करता है। देश को इस वायरस से निपटने हेतु प्रत्येक घर में यज्ञ करना नितांत आवश्यक हो गया है। यह वायरस संपूर्ण विश्व को समाप्त कर देगा। अन्य वक्ताओं में सपना चौरसिया, चितरंजन चौरसिया और उमेश आर्य ने बताया कि होली का पर्व हर्ष उल्लास का पर्व है यह पर्व प्राचीन संस्कृति को दिखाता है किसानों की फसल जब पककर तैयार हो जाती है तब देव यज्ञ करके लोग इसमें अनाज की आहुति दिया करते थे। इसके बाद अनाज का भोग करते थे किंतु आज समाज में इस पर्व को मनाने का स्वरूप पूर्णता बदल चुका है।

लोग शराब जुआ और अन्य बुराइयां इस पर्व पर करते हैं जिससे लड़ाई झगड़े और परिवार में असंतोष व्याप्त है। यह पूरी तरह से गलत है। इस पर्व को वैदिक यज्ञ द्वारा चाहिए।

शासकीय नेहरू स्कूल के प्रधानाध्यापक मुन्ना लाल कुशवाहा द्वारा बताया गया कि होली का पर्व मन के अंदर व्याप्त बुराइयों को नष्ट करने का पर्व है। सभी को इसमें अपनी बुराइयों का दमन और शुभ कर्मों को करने का संकल्प लेना चाहिए कार्यक्रम के अंत में आर्य समाज के प्रधान दीनदयाल आर्य ने समाज में व्याप्त अंधविश्वास पर अपने विचार व्यक्त किए। आर्य समाज के मंत्री इंद्र प्रकाश आर्य द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...