पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatarpur News Mp News Instructions On Postponing The Biometric Attendance Of Employees

कर्मचारियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति स्थगित रखने के निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टीकमगढ़| नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए कार्यालयों में कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति आगामी आदेश तक स्थगित रखने के निर्देश सीएम कमलनाथ ने दिए हैं। उन्होंने प्रदेश में आवश्यक दवाएं, उपकरण तथा सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

वहीं इस वायरस संक्रमण से बचाव के लिए सभी स्कूलों में आंतरिक वार्षिक परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। आयुक्त लोक शिक्षण एवं संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र जयश्री कियावत ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार शासकीय विद्यालयों में कक्षा 5वीं तथा 8वीं की बोर्ड पेटर्न पर होने वाली वार्षिक परीक्षाएं तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय सारिणी अनुसार ही संचालित होंगी।

अशासकीय विद्यालयों में बोर्ड परीक्षाअों के अतिरिक्त सभी आंतरिक परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित रहेंगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने भी संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सभी आंगनबाड़ियों और मिनी आंगनबाड़ियों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया है।
खबरें और भी हैं...