- Hindi News
- National
- Jatara News Mp News It Is Very Important For Women To Be Educated For Their Progress Collector
महिलाओं की उन्नति के लिए उनका शिक्षित होना बेहद जरूरी : कलेक्टर
टीकमगढ़| शासन ने महिलाओं के बेहतर स्वस्थ्य और शिक्षा के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। जिनका प्रचार प्रसार किया जाए और अधिक से अधिक महिलाओं को जागररुक किया जाए। शिक्षित महिलाएं ही समाज को नई दिशा दे सकती हैं और परिवार को सफलतापूर्वक संचालित कर सकती हैं। यह बात नारी शक्ति सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि कलेक्टर हर्षिका िसंह ने कही।
स्थानीय नगर भवन पैलेस में समाजसेवी सौरभ खरे एवं सूर्य प्रकाश खरे द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि समाज में महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए। उन्हें देश की तरक्की के लिए समाज में बराबरी का दर्जा हासिल है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी राकेश गिरी ने कहा कि महिलाओं को बिना पुरूष के सहयोग के आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। वह आज जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके पति का भरपूर सहयोग मिला है। समाजसेवी शिवकली रूसिया, संतोष गंगेले, प्रदीप खरे, बिष्णु दयाल श्रीवास्तव, पूनम जायसवाल, राजकुमारी द्विवेदी, राजेन्द्र बिदुआ सहित कई लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
आयोजन स्थल पर कवियों ने महिला सम्मान में रचना पाठ किया। कवि राजेन्द्र बिदुआ ने हास्य और व्यंग की रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को बांधे रखा।