बड़े-बड़े गड्ढ़ों में तब्दील हुआ जवाहर रोड
छतरपुर। शहर से गुजरने वाले नेशनल हाइवे की हालत इन दिनों दिन बेहद खराब है। इसके चलते यहां से गुजरने वाले राहगीर आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इन गड्ढों के चलते सड़कों में कई बार जाम की स्थिति भी बनती है। इसमें मुख्य रूप से जवाहर रोड पर जुगंदर पेट्रोल पंप तिराहा, फौलादी कलम मार्ग तिराहा, पठापुर रोड तिराहा, वनविभाग के पास, डीजे बंगला के सामने मुख्य सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।