कायस्थ महिलाओं ने मनाया होली मिलन समारोह
टीकमगढ़| चकरा स्थित एक होटल में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त की आरती एवं पूजन के साथ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि अनुराधा जौहरी, विशेष अतिथि प्रदीप खरे, प्रदेश महासचिव अभाकामस, उपाध्यक्ष संजीव खरे, युवा अध्यक्ष सूर्य प्रकाश खरे, महिला बिंग की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सुनीता खरे का स्वागत किया गया। इसके साथ ही महिलाओं द्वारा भजन और होली गीत प्रस्तुत की गई। भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना के साथ ही कायस्थ महिलाओं ने जमकर होली खेली।