पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Naugaon News Mp News Lack Of Awareness Among The People Nagaon Continuously Lagging Behind In The Cleanliness Survey

लोगों में जागरुकता का अभाव, स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार पिछड़ रहा नौगांव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर नौगांव रह वासियों में जागरूकता के अभाव के चलते स्वच्छता सर्वेक्षण के वेस्ट जोन श्रेणी में 131 वें नंबर पर पहुंच गया है। हालांकि शहर में नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छता के प्रति अभियान चलाकर स्वच्छता पर बल दिया जा रहा है लेकिन जब तक प्रशासन के साथ रहवासी भी स्वच्छता के प्रति जाग्रत नहीं होंगे तब तक शहर स्वच्छ नहीं बन सकता।

नगर पालिका परिषद द्वारा नगर को साफ़ सुथरा बनाने के लिए प्रयास करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सीएमओ बंसत चतुर्वेदी के निर्देशन में सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ बनाने में जुटे हुए है, लेकिन नगर पालिका का स्वच्छता अभियान तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक नगर पालिका के साथ रहवासी भी शहर को स्वच्छ रखने की चेष्टा न रखते हों। ऐसे में स्वच्छता अभियान सिर्फ एक कागजी अभियान बन कर रह गया है। बीती रात करीब 12 बजे भास्कर टीम शहर की स्वच्छता का जायजा लेने के निकली तो देखा कि नगर के गिरधर लाल मंदिर से होकर प्रसिद्ध हुंडी वाले की मिठाई दुकान होते हुए बाजार जाने वाले मार्ग का हाल बेहाल रहा। पूरे मार्ग पार दुकानदारों एवं रहवासियों के द्वारा अपनी अपनी दुकान एवं घरों से निकलने वाले कचरे को सड़क पर फेंक दिया। इसके आगे भास्कर टीम ने मैन बाजार पीपल वाली गली, मन्नी चौराहा, पुरानी कोतवाली सहित पूरे बाजार का भ्रमण किया तो यही स्थिति देखने को मिली पूरे रास्ते कचरे से पटे मिले।

कभी स्वच्छता में नंबर वन था नौगांव, अब स्वच्छता सर्वेक्षण वेस्ट जोन श्रेणी में 131 वें नंबर पर पहुंच गया

नागरिकों के सहयोग के बिना संभव नहीं

सीएमओ बसंत चतुर्वेदी कहते हैं कि जब तक नगर पालिका के साथ शहर के लोग स्वच्छता के प्रति जाग्रत नहीं होंगे, तब तक शहर साफ नहीं हो सकता। सफाई बनाए रखना हम सभी शहर वासियों की जिम्मेदारी हैं। इसलिए सभी नगर वासियों से अपील है कि सभी लोग अपने अपने घर अथवा प्रतिष्ठान में गीला एवं सूखा कचरा रखने के लिए अलग कचरा पेटी रखें और जब सफाई कर्मचारी आए तो कचरा वाहन में कचरा पेटी को खाली करें। इसके बाद कचरा कहीं न फैलाएं और जो भी कचरा निकले उसे पेटी में डालें। साथ ही न किसी भी व्यक्ति को कचरा न फैलाने दे। सीएमओ का कहना है कि यदि भविष्य में व्यवस्था नहीं सुधरी तो मजबूरन हमें एक बार फिर से चालानी कार्रवाई करना पड़ेगी।
खबरें और भी हैं...