पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatarpur News Mp News Last Date For Recognition Of Schools Application Today

स्कूलों के मान्यता आवेदन की अंतिम तारीख आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टीकमगढ़ | प्राइवेट स्कूलों की नवीन मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण के लिए मोबाइल एप से आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 फरवरी से बढ़ाकर 15 मार्च कर दी गई है। संशोधित समय सारणी के अनुसार प्राइवेट स्कूल, नवीन मान्यता वाले अथवा जिन स्कूलों की पूर्व मान्यता शीघ्र समाप्त हो रही है। वे मान्यता नवीनीकरण के लिए मोबाइल एप से आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित विकासखण्ड स्रोत केन्द्र समन्वयक द्वारा स्कूलों का भौतिक सत्यापन कर आॅनलाइन निरीक्षण रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राप्त मान्यता आवेदनों का अंतिम निराकरण किया जाएगा। अशासकीय विद्यालयों की मान्यता के लिए मोबाइल एप के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था इसी सत्र 2020-21 से शुरू की गई है। इस एप के माध्यम से प्राइवेट स्कूल स्वयं अपने मोबाइल से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी भी कार्यालय अथवा कियोस्क पर नहीं जाना होगा। मोबाइल एप के माध्यम से अशासकीय विद्यालयों की मान्यता प्रक्रिया सहज एवं साक्ष्य आधारित है।नवीन प्रक्रिया में स्कूलों का कोई तकनीकी समस्या न हो एवं प्राइवेट स्कूल सुगमता से आवेदन कर सकें, इस दृष्टि से संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र ने संशोधन किए हैं। संचालक ने कलेक्टर को इस बारे में पत्र भेजा है।
खबरें और भी हैं...