- Hindi News
- National
- BALDEVGARH News Mp News Luharra39s People Accuse Salesmen Of Rigging In Distribution Of Food Grains
लुहर्रा के लोगों ने सेल्समेन पर खाद्यान्न वितरण में लगाया धांधली का आरोप
बल्देवगढ़| तहसील क्षेत्र के ग्राम लुहर्रा गांव के लोगों ने सेल्समेन नाथूराम यादव व उसके बेटे पर राशन एवं खाद्यान्न वितरण में धांधली करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में गांव के लोगों ने एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर से गुहार लगाते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।
ग्रामीण सुरेश अहिरवार, देशराज रैकवार, राम लाल साहू सहित दर्जनों ग्रामीणों ने ग्राम लुहर्रा के सेल्समैन नाथूराम यादव व उसके बेटे पर खाद्य वितरण में धांधली करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए लोगों ने कहा कि सेल्समैन नाथूराम यादव व उसके बेटे द्वारा खाद्यान्न वितरण के समय तोल कम दी जाती है, इलेक्ट्रॉनिक कांटे की जगह तराजू से तोलकर दी जाती है। 50 किलो गेहूं की बोरी को 53 किलो दर्शाकर दी जाती हैं। इसके अलावा अन्य सामग्री भी निर्धारित मात्रा के अनुसार वितरण नहीं की जाती है ।वहीं इमरत सौंर, रामप्रसाद सौंर व हरलाल सौर ने बताया कि 3 माह में सिर्फ 1 माह की शक्कर वितरित की जाती है और न ही कंप्यूटर की स्लिप प्रदान की जाती है।