- Hindi News
- National
- Khajuraho News Mp News Maharati Of Lord Matangeshwar Performed With A Thousand Lamps With A Yagna
यज्ञ के साथ एक हजार दीपों से की भगवान मतंगेश्वर की महाआरती
एकादशी के पर्व पर पर्यटन स्थल खजुराहो में श्री मतंगेश्वर महादेव के मंदिर में कोरोना वायरस का प्रकोप वायुमंडल से खत्म करने के उद्देश्य से यज्ञ कर आहुतियां दीं गई। साथ ही भगवान मतंगेश्वर से इस भयंकर वायरस का प्रभाव खत्म करने प्रार्थना की गई। शाम को भगवान भोलेनाथ की महाआरती की गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
समाजसेवी परसुराम तिवारी ने बताया कि कारोना वायरस के प्रकोप को कम करने तथा इसको वायुमंडल से पूर्णत: नष्ट करने के लिए आज एकादशी के अवसर पर व्यापारी विनोद गौतम के सहयोग से एक यज्ञ किया गया। जहां भारी संख्या में लोगों ने आहुतियां दीं। प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद संध्या काल में भगवान मतंगेश्वर मंदिर में महाआरती की गई तथा 1008 दीपों को प्रज्ज्वलित कर भगवान की स्तुति कर इस भयंकर वायरस के प्रभाव को नष्ट करने के लिए प्रार्थना की गई।
इस महाआरती में न केवल भारतीयों ने अपना योगदान दिया, बल्कि विदेशों से आए हुए सैलानियों ने भी अपना योगदान दिया। इस मौके पर नॉर्वे, अमेरिका, इटली, स्पेन और फिलीपींस से आए हुए सैलानियों ने दीपों को प्रज्वलित कर कोरोना वायरस को नष्ट करने के लिए भगवान महादेव की
प्रार्थना की।
इस अवसर पर सुधीर शर्मा, सरिता शर्मा, गणेश पाठक, राकेश राजोरिया, अरविंद पाठक, अखिलेश, मीना अनुरागी, रीना अनुरागी ,चार्ली राजा, रामगोपाल, अरविंद पाठक, अनुराग शुक्ला, श्याम लाल, राकेश जैन, योगेश जैन, मनोज जैन, अशोक जैन, आनंद जैन, नरेंद्र जैन पप्पू, नरेंद्र जैन नीरज, विनय जैन, जगदीश पुष्पद, बंगलेश जैन सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।