पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatarpur News Mp News Mait Was Released During Treatment Of Prison Inmate Was Released On 18 March

जेल के कैदी की इलाज के दाैरान माैत, 18 मार्च काे हाेना था रिहा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला जेल में बंद एक कैदी की हालत गंभीर होने पर प्रबंधन ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया। पर हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस कैदी को 8 दिन बाद 18 मार्च को जेल से रिहा होना था।

जानकारी के अनुसार जिला जेल में बंद नरेश पिता चिरंजी मिश्रा उम्र 45 वर्ष को मंगलवार की सुबह जेल पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया। पर हालत गंभीर होने के कारण शाम को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। ड्यूटी डॉक्टर का कहना है कि कैदी की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है। बुधवार की सुबह अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतक का पंचनामा तैयार करते हुए शव का पीएम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

नरेश पिता चिरंजीलाल मिश्रा ग्राम बिकौरा थाना महाराजपुर का रहने वाला है। महाराजपुर थाने के एक प्रकरण में वह अपने भाई सुनील मिश्रा और भतीजे रामचंद्र मिश्रा के साथ छतरपुर जिला जेल में 3 माह की सजा काट रहा था। सजा लगभग पूरी हो चुकी थी और इसी 18 मार्च को इन दिनों की रिहाई होनी थी।

जेलर आरएस पांडेय ने बताया कि नरेश अपने परिजनों के साथ अपनी बैरक में था। उसे खाने के लिए कहा तो वह बेहोश पड़ा था। सूचना मिलने पर जेल कर्मी और स्टाफ जेल के अंदर क्लिनिक में ले गए। जेल डॉक्टर के आने पर उसे जेल एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टरों की टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कैदी के शव का पोस्ट मार्डम किया।

छतरपुर। कैदी के शव के पाेस्टमार्डम की कार्रवाई करतीं मजिस्ट्रेट ।
खबरें और भी हैं...