- Hindi News
- National
- Chhatarpur News Mp News Mangal Work Will Not Be Done For A Month From Today
आज से एक माह तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य
आज यानि 14 मार्च शनिवार से सभी प्रकार के शुभ कार्याें पर एक माह के लिए रोक लग जाएगी। सूर्य जैसे ही कुंभ राशि को छोड़ कर देवगुरु वृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। खरमास शुरू हो जाएगा। खरमास में सूर्य का तेज मलीन हो जाता है। सभी प्रकार से शुभ कार्य इस दौरान प्रतिबंधित हो जाते है। सूर्य का मीन राशि में गाेचर सभी राशि के व्यक्तियों को भी प्रभावित करता है।
सूर्य पूरे साल में सभी 12 राशियों पर भ्रमण करते है। वह एक राशि में लगभग एक माह रहते है। देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु व मीन राशि में आने पर खरमास या मल मास शुरू हो जाता है। पंडित सतानंत पांडे बताते है कि हिंदू धर्म में मान्यता है कि इस दौरान भगवान सूर्यदेव के रथ की गति कम हो जाती है। वह मलीन हो जाते है। इन महीनाें में शुभकार्य प्रतिबंधित हो जाते है। पंडित श्री पांडे के इस समय में लोगों को सांसारिक कार्यों से मुक्त होकर आध्यात्मिक साधना करना चाहिए।
{ मेष राशि- मानसिक चिंताएं घेर सकती है। संभल कर रहें।
{ वृष राशि- धन संबंधी परेशानी दूर होगी। योजना बना ले।
{ मिथुन राशि- तनाव पैदा हो सकता है। नौकरी, व्यापार में तरक्की।
{ कर्क राशि- नौकरी में बदलाव। तनाव से राहत मिल सकती है।
{ सिंह राशि- संभल कर रहें। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें।
{ कन्या राशि- आकस्मिक धन लाभ, बच्चों को पढ़ाई में सफलता।
{ तुला राशि- करियर में चल रही समस्या का समाधान होगा।
{ वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य समस्या का समाधान। करियर में सुधार
{ धनु राशि- निर्णय सोच समझ कर करें। अपनी योजना उजागर न करें।
{ मकर राशि- घर में मांगलिक कार्य होगा। संतान तरक्की करेगी।
{ कुंभ राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सम्मान मिलेगा।
{ मीन राशि- क्रोध पर नियंत्रण रखें। ऐश्वर्य बढ़ेगा।
खर या मल मास में
यह न करें
किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य, विवाह, मुंडन आदि संस्कार, भवन निर्माण की शुरूआत, संपत्ति खरीदना, छोटा बड़ा नया व्यापार शुरू करना आदि।
सूर्य का मीन में गाेचर किस राशि पर क्या डालेगा प्रभाव