- Hindi News
- National
- DEREE News Mp News Many Trains Coming From Itarsi Including Jhelum Were Delayed By Up To 6 Hours
झेलम समेत इटारसी से आने वालीं कई ट्रेनें 6 घंटे तक की देरी से पहुंचीं
भोपाल| रेल प्रशासन द्वारा इटारसी सेक्शन में किए जा रहे ट्रैक मेंटेनेंस व अन्य कार्यों के कारण रविवार शाम इटारसी तरफ से आने वाली अधिकतर ट्रेनें देरी से हबीबगंज और भोपाल स्टेशन पहुंचीं। सबसे ज्यादा 6 घंटे की देरी से झेलम एक्सप्रेस और मुंबई सीएसटीएम-लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस 2 घंटे 45 मिनट की देरी से पहुंची। यह ट्रेन रात 8:41 बजे हबीबगंज पहुंचती है, लेकिन रविवार को 11:22 बजे आ सकी। इसके अलावा उस तरफ से आने वाली जीटी एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, एपी एक्सप्रेस भी आधे से लेकर डेढ़ घंटे तक की देरी से यहां पहुंचीं। गौरतलब है कि मुंबई सेक्शन में भी ट्रैक मेंटेनेंस के अलावा यार्ड में पटरियां बदलने का काम भी चल रहा है। इस कारण भी उस ओर से आने वाली ट्रेनें देरी से आ रही हैं।