पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatarpur News Mp News Meeting Instructions Issued To Officials Related To Disposal Of Pending Cases

बैठक...लंबित प्रकरण निराकरण से संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आयोजन..खजुराहो के जैन मंदिर परिसर
में आज लगेगा मेला


खजुराहो | दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र स्वर्णोदय तीर्थ खजुराहो में होली एवं विमान उत्सव के अवसर पर आज 10 मार्च को वार्षिक मेला आयोजित किया जाएगा। जैन समाज के राकेश जैन ने बताया कि खजुराहो के हजाराें वर्ष प्राचीन जिनालयों के दर्शन कर मन को अत्यंत शांति मिलती है। भगवान शांतिनाथ की मूलनायक अतिशय युक्त खड्गासन प्रतिमा के दर्शन मात्र से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस आयोजन के लिए प्रबंध समिति के मंत्री इंजीनियर रमेश जैन ने सभी धर्मावलंबियों से अपील की है कि वार्षिक मेले में जिनेंद्र भगवान के विमान उत्सव के अवसर पर सपरिवार इष्ट मित्रों सहित सम्मिलित होकर पुण्य लाभ लें।

आयोजन...सरानी दरवाजा बाहर के महालक्ष्मी मंदिर में नेत्र शिविर 12 मार्च को

छतरपुर | सरानी दरवाजा बाहर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में हर माह की तरह 12 मार्च गुरुवार को अग्रवाल समाज द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। शिविर में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक सदगुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के डॉक्टरों द्वारा आंखों की जांच कर मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए निशुल्क चित्रकूट ले जाया जाएगा। शिविर में आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर आना जरूरी है। शिविर में चाय, नाश्ता व भोजन की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। समाज जिलाध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल ने अधिक से अधिक मरीजों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

चर्चा...श्री राम नवमीं उत्सव की तैयारियाें
को लेकर बैठक में बनी रणनीति


छतरपुर | कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में साप्ताहिक समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने टीएल और सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने बैठक के दौरान फसल नुकसानी, स्वास्थ्य योजनाओं के लाभ वितरण, जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा की। बैठक में अपर कलेक्टर प्रेम सिंह चौहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

नौगांव | नगर के मातेश्वरी चौक पर हर वर्ष रामनवमी के आयोजन को लेकर धौर्रा मंदिर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया 14 मार्च को कार्यक्रम का आगाज यात्रा के साथ होगा। यह चल समारोह मातेश्वरी चौराहे से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए धौर्रा मंदिर में पहुंचेगा। इसके पहले 26 मार्च गुरुवार को महिला शक्ति द्वारा दो पहिया वाहन रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 2 अप्रैल दिन गुरुवार को नवमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा एवं पूरे नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैठक में श्री राम नवमी महोत्सव को महा महोत्सव के रूप में मनाने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा हुई और सभी ने अपने अपने विचार रखे। बैठक में रमाशंकर मिश्र मनीषी, श्यामसुंदर अरजरिया, कौशल किशोर साहू, अशोक तिवारी, सुशील पटैरिया, अंजुल सक्सेना, धीरेन्द्र शिवहरे, मनोज साहू, कल्ली राय, राहुल साहू, सुरेश बादल, अमित तिवारी, सावन दीक्षित, विशाल विश्वकर्मा, चक्रेश सुल्लेरे, प्रीतुल सक्सेना, राजेश मिश्रा, धीरू गुप्ता, अमित अंकू सोनी, लप्पू शुक्ला, अरविंद अग्रवाल, छोटे श्रीवास, संदीप अनुरागी, देवेंद्र सेन, मुकेश जैन, विक्रम सिंह यादव, जितेंद्र गुप्ता, सुनील रैकवार, माधव नामदेव सहित नगर के धार्मिक संगठनों के प्रमुख, गणमान्य नागरिक एवं युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...