पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Niwari News Mp News Memorandum Entrusted By Youth To Conduct A Fair Investigation In Self Murder Case

युवक द्वारा आत्म हत्या मामले की निष्पक्ष जांच कराने सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम सेंदरी में युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में कुछ लोगों को आरोपी बनाकर मामला दर्ज करने पर आरोपी के परिवार ने पुलिस को निष्पक्ष जांच के लिए ज्ञापन सौंपा।

परिजनों ने आरोप लगाया कि ग्राम सेंदरी में गत दिवस एक युवक ने पुलिस प्रताड़ना के चलते आत्महत्या कर ली थी। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। उक्त मामले में आरोपियों पर लगाए गए आरोपों को परिजनों द्वारा नकारा गया। उन्होंने बताया कि मृतक रोहित यादव की मौत में आरोपियों का कोई दोष नहीं है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव के नाम से एएसपी सुरेंद्र कुमार जैन को ज्ञापन दिया। इस दौरान पुष्पेंद्र सिंह यादव, महिपाल सिंह, लक्ष्मी देवी, सीमा देवी, भारती देवी, मीरा, अर्चना, रितु, विनय तिवारी, कालीचरन कुशवाहा सहित अनेक लोग शामिल थे।

निवाड़ी। परिवार के लोगों ने निष्पक्ष जांच मांग करके सौंपा ज्ञापन।
खबरें और भी हैं...