महिला से की छेड़छाड़, मामला दर्ज
पृथ्वीपुर। थाना अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बछौड़ा गांव में पूर्व सरपंच ने 28 वर्षीय महिला का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला की रिर्पोट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी मृगेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम बछौड़ा निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने खेत पर बने बाड़े से भैंस लगाकर घर वापिस आ रही थी, तभी शाम 6.30 बजे ग्राम के पूर्व सरपंच वृंदावन उर्फ बिंदू कुशवाहा ने उसे पकड़ कर जमीन पर पटक लिया और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। महिला बड़ी मुश्किल से आरोपी से अपने आप को बचाकर घर पहुंची और परिजनों को सारा मामला बताया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है।