पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • KUNDESHWAR News Mp News More Than 400 Subject Matter Experts Of The District Will Examine The Copies From March 21

उत्कृष्ट विद्यालय मंे जिले के 400 से ज्यादा विषय विशेषज्ञ 21 मार्च से जांचेंगे काॅपियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

10वीं-12वीं बाेर्ड परीक्षा के बीच मूल्यांकन की प्रक्रिया की तैयारियां भी शुरू हाे चुकी हैं। इसकाे लेकर जिला शिक्षा विभाग व अादिवासी विकास विभाग के पास अादेश पहुंच चुके हैं। अादेशानुसार 21 मार्च से काॅपियाें का मूल्यांकन शुरू हाेगा। इसमें जिले के करीब 400 से ज्यादा विषय विशेषज्ञ बाेर्ड की काॅपियां जांचेंगे। टीकमगढ़ के कुंडेश्वर रोड स्थित शासकीय उत्कृष्ट उमावि मंे सुबह 11 से शाम 5 बजे तक मूल्यांकन कार्य चलेगा।

उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य आरके सक्सेना ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कहां से और कितनी काॅपियां जांचने के लिए आएंगी। विभागीय अधिकारियाें के मुताबिक काॅपियां जांचने वाले सभी शिक्षक जिले के ही हैं। जरूरत पड़ने पर ही बाहर से विषय विशेषज्ञाें काे बुलाया जा सकता है। 17 मार्च तक जिन विषयांे की परीक्षा हाे जाएगी। उनकी काॅपियां जांचने के लिए मूल्यांकन केंद्र पहुंचना शुरू हाे जाएंगी।

प्राचार्य सक्सेना ने बताया कि जिले में कक्षा 10वीं के 4 विषय और कक्षा 12वीं के 7-8 विषयों की कॉपियां जांची जाने के लिए आने वाली हैं। उन्हाेंने बताया कि 17 मार्च तक हाईस्कूल और हायर सेकंडरी के जिन विषयों की परीक्षा पूरी हो जाएगी। उसकी कॉपियां आने की संभावना है। दूसरा लॉट 4 अप्रैल से शुरू होगा।

केंद्र मंे अाम अादमी का प्रवेश निषेध

काॅपिया चेक हाेने तक मूल्यांकन केंद्र काे कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। केंद्र पर एक चार का गार्ड तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र में अाम व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा। संबंधित विषय के शिक्षक ही उस विषय की काॅपियां चेक करेगा। काॅपी जांचने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...