पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आगामी आदेश तक सिनेमा हाल रहेंगे बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छतरपुर| स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय बल्लभ भवन भोपाल ने कोरोना वायरस से बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुक्रवार की शाम आदेश जारी करते हुए शनिवार से आगामी आदेश तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शर्मा ने आदेश जारी करते हुए प्रदेश भर के शासकीय और अशासकीय स्कूलों को आगामी आदेश तक बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। इस आदेश में उन्होंने लिखा है कि 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं यथावित जारी रहेंगी। वहीं वाणिज्य कर विभाग भोपाल के उप सचिव एसडी रिछारिया ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए आदेश जारी करते हुए 14 मार्च से 31 मार्च तक के लिए सभी सिनेमा घरों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
खबरें और भी हैं...